फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chowmein Vendor Assaulted After Asking for Payment in Agra

खंदारी कैंपस में दबंगई: चाऊमीन की पलट दी ठेल, संचालक को पीटा; जान से मारने की दे डाली धमकी

Sat, 22 Aug 2026 10:06 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 22 Aug 2026 10:06 AM IST
सार

आगरा के खंदारी कैंपस के सामने चाऊमीन खाने के बाद पैसे मांगने पर आरोपियों ने ठेल संचालक से मारपीट की और उसकी ठेल पलट दी। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने गोली मारकर जान से खत्म करने की धमकी भी दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
Chowmein Vendor Assaulted After Asking for Payment in Agra
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा विश्वविद्यालय के खंदारी कैंपस के सामने चाऊमीन की ठेल लगाने वाले युवक से पैसे मांगने पर पिटाई का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल कुमार ने न्यू आगरा थाने में आरोपी ललित दिवाकर और उसके साथियों के खिलाफ शिकायत की है। आरोप है कि आरोपियों ने ठेल पलटने के बाद गोली मारकर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


नगला पदी, दयालबाग निवासी अनिल ने बताया कि 18 अगस्त रात करीब 9:30 बजे आरोपी ललित निवासी गली नंबर दो, खंदारी दो-तीन साथियों के साथ आया। आरोपियों ने चाऊमीन खाई और पांच प्लेट पैक कराईं। पैसे मांगने पर गालीगलौज करते हुए लात-घूंसों और डंडों से पीटा। ठेल भी पलट दी। आसपास के लोगों ने उसे बचाया और 112 पर सूचना दी। घटना का वीडियो भी पीड़ित ने पुलिस को दिया है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed