{"_id":"5fba9b3a8ebc3edc2069f586","slug":"chori-mainpuri-news-agr468980648","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवीगंज में एक मकान के ताले तोड़ कर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवीगंज में एक मकान के ताले तोड़ कर लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवीगंज/बेवर/औंछा। क्षेत्र के नवीगंज गांव में शनिवार की रात चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर जेवर-नकदी तथा औंछा में दो दुकानों से खाद और मोबाइल फोन चोरी कर लिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई है। पीड़ितों ने मामले की तहरीर दे दी है।
थाना क्षेत्र के गांव नवीगंज निवासी रामबक्स शाक्य का पुत्र चंद्रप्रकाश अपनी पत्नी मंजू व 15 वर्षीय पुत्री मुस्कान के साथ अलग मकान में रह रहा है। भैयादूज पर मंजू अपने मायके गईं थीं। शाम के समय नातिन मुस्कान और मां उनके घर पर आ गईं थीं। देर रात करीब 11 बजे मकान के ताले तोड़कर चोर अंदर घुस गए और जेवर और नकदी चोरी कर ली। रात करीब 11:30 बजे चोरों को भागता देख मोहल्ले के लोगों ने शोर मचाया तो भीड़ जमा हो गई।
चोरी की जानकारी होने के बाद रात करीब एक बजे पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से जानकारी जुटाई। वहीं सूचना मिलने के बाद घर लौटीं मंजू ने बताया कि चोर सोने की चेन, झाले, अंगूठी और करधनी-पायल सहित लाखों के जेवर व नकदी चोरी कर ले गए। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उधर, औंछा थाना क्षेत्र में निवासी अजय कुमार की मोबाइल की दुकान थाने से 500 मीटर दूर है। शनिवार की शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात को चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर करीब 25 मोबाइल फोन और 10 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। चोरों ने पास ही राजेश कुमार की खाद की दुकान के भी ताले तोड़े हैं।
दुकान में रखी खाद और करीब पांच हजार की नकदी चोरी कर ले गए। रविवार की सुबह जानकारी होने के बाद पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। वारदात के बाद स्थानीय दुकानदारों में आक्रोश व्याप्त है। थाना पुलिस का कहना है कि जल्द खुलासा किया जाएगा। संवाद