फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   chori

बेवर पुलिस ने किया अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा

Sun, 25 Oct 2020 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
chori
बेवर में चोरी की बाइकों के साथ खड़े बाइक चोर - फोटो : MAINPURI
बेवर। थाना पुलिस ने रविवार को अंर्तजनपदीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया। थाना परिसर में प्रेसवार्ता के दौरान सीओ अमर बहादुर ने गैंग के सदस्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह थाना पुलिस गग्गरपुर नहर पुल के पास चेकिंग कर रही थी। गांव कमलपुर की ओर से संदिग्ध बाइक सवार को आता देख रोका गया।
विज्ञापन

भागने लगा तो कर्मियों ने उसे पीछा कर कुछ दूरी पर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अवनीश कुमार उर्फ गोलू पुत्र बेटा लाल निवासी कमलपुर बताया। उसने बताया कि उसने बाइक चर दिन पूर्व भोगांव से चोरी की थी। अपने साथियों के नाम श्याम किशोर दुबे पुत्र रामकिशोर निवासी गांव रजीपुर थाना कमालगंज जिला फर्रुखाबाद, माजिद पुत्र जलालुद्दीन निवासी अलाउद्दीनपुर थाना कमालगंज, भजनलाल उर्फ पुजारी पुत्र घासीराम निवासी कुंदनपुर थाना किशनी बताया।
विज्ञापन

पुलिस ने गिरोह के तीनों सदस्यों को चोरी की तीन बाइकों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए माजिद ने बताया कि दो बाइक उसने सलीम कुरैशी पुत्र शमीम कुरैशी, कलीम पुत्र सलीम सिद्दीकी गांव जरारी थाना जहानगंज फर्रुखाबाद को बेची हैं। पुलिस ने सलीम व कलीम को भी गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए पुजारी के कब्जे से पुलिस को एक तमंचा कारतूस भी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल से कर रहे थे चोरी
प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि पकड़े गए वाहन चोर करीब तीन साल से मैनपुरी व अन्य जनपदों में चोरी की वारदात अंजाम दे रहे थे। अवनीश व पुजारी पिछले माह ही जेल से छूटे हैं। बताया कि अवनीश पर पांच मामले दर्ज हैं। पुजारी पर छह से अधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed