फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   chori

सरकारी शराब ठेका की तीन दुकानों के ताले तोड़े

Thu, 17 Sep 2020 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
chori
बिछवां। करीमगंज मार्ग पर स्थित देसी और अग्रेंजी शराब व बीयर ठेका की दुकानों के ताले तोड़ कर चोर महंगी शराब की बोतलें, बीयर और रुपये चोरी कर ले गए। सीओ भोगांव ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। फॉरेंसिक टीम ने भी दुकानों से सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र मेें करीमगंज मार्ग पर संजीव कुमार राठौर का देसी शराब ठेका, कुलदीप कुमार की बीयर की दुकान और जितेंद्र प्रताप का अंग्रेजी शराब का ठेका है। तीनों ही दुकानें पास- पास ही हैं। बुधवार को निर्धारित समय पर सभी दुकान बंद कर घर चले गए। बृहस्पतिवार सुबह उन्हें दुकान के शटर टूटे होने की सूचना मिली। मौके पर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

चोर तीन दुकान से देसी शराब की दो पेटी, दो पेटी बीयर, तीन पेटी अंग्रेजी शराब चोरी कर ले गए। साथ ही तीनों ही दुकानों की गोलक में रखे करीब पांच हजार रुपये भी ले गए। सीओ अमर बहादुर ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर निरीक्षण किया। ठेका संचालकों से चोरी गए माल आदि के संबंध में जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम ने दुकानों उंगलियों के निशान आदि भी लिए। सीओ ने बताया कि जल्द ही चोरी की वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed