{"_id":"5e5aa6138ebc3ef3d25deb0f","slug":"chori-mainpuri-news-agr431744087","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहल्ला ब्रहृमनान में एक मकान से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहल्ला ब्रहृमनान में एक मकान से लाखों की चोरी
विज्ञापन
29एमएनपी-34-बेवर में घर में चोरी के बाद छत पर बिखरा सामान
- फोटो : MAINPURI
बेवर (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के मोहल्ला ब्रह्मनान में शुक्रवार की रात चोरों ने एक मकान के ताले तोड़कर लाखों के जेवर नकदी चोरी कर ली। शनिवार की सुबह जानकारी होने के बाद गृहस्वामी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई।
थाना क्षेत्र में अमर शहीद इंटर कॉलेज के पीछे मोहल्ला ब्रह्मनान निवासी पप्पू चक शुक्रवार की रात पत्नी और बच्चों के साथ एक कमरे में सो रहे थे। रात में चोर किसी तरह छत के रास्ते जीने से उतरकर बिना दरवाजे के कमरे में घुस गए। चोरों ने कमरे में रखे बक्सा व अलमारी के ताले तोड़ कर लाखों कीमत के जेवर व नकदी चोरी कर ली। शनिवार की सुबह जागने पर पप्पू चक ने जब कमरे में सामान बिखरा देखा तो होश उड़ गए। छत पर जाकर देखा तो वहां भी काफी सामान बिखरा पड़ा हुआ था। लग रहा था कि चोरों ने छत पर ही डिब्बी व पर्स से जेवर आदि निकालने के बाद फेंके हैं।
पीड़ित के अनुसार चोर तीन लाख 21 हजार रुपये नकद, जंजीर, पैंडल, नथ, तोड़ियां सहित करीब एक लाख रुपये का जेवर चोरी कर ले गए। उधर सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज भी खंगाले।
विज्ञापन
पुलिस चोरी की वारदात के संबंध में जांच कर रही। शुरुआती जांच में वारदात संदिग्ध लग रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
जसवीर सिंह सिरोही, थानाध्यक्ष