फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CHO and pharmacist found absent in inspection

सीएमओ को निरीक्षण में सीएचओ और फार्मासिस्ट मिली अनुपस्थित

Fri, 03 Jun 2022 12:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
CHO and pharmacist found absent in inspection
मैनपुरी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पीपी सिंह ने पीएचसी नवीगंज, पीएचसी चिरावर और हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर जोत रसूलपुर का बृहस्पतिवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में सीएचओ और एक फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिले, दोनों के विरुद्ध कार्रवाई के चिकित्साधीक्षक को निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएमओ बृहस्पतिवार को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर जोत के निरीक्षण में दिव्या सीएचओ अनुपस्थित मिलीं। फोन द्वारा लोकेशन लेने पर गलत जानकारी देती रहीं। पीएचसी चिरावर पर सीएमओ को रेनू कटियार फार्मासिस्ट लगातार दो दिन से अनुपस्थित मिलीं। रेनू कटियार को पिछले महीने दो फार्मासिस्ट होने के कारण अन्यत्र स्थान पर ट्रांसफर किया गया था लेकिन उन्होंने ज्वाइन नहीं किया आदेशों की अवहेलना और लगातार अनुपस्थित रहने के कारण उनका वेतन रोकने के आदेश मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने चिकित्सा अधीक्षक बेवर डॉ. अशोक शाक्य को दिए।
विज्ञापन

पीएचसी प्रभारी यदुवीर सिंह को चेतावनी देते हुए कहा तीन दिन में अगर पीएचसी का सुधार नहीं हुआ तो आपका स्थानांतरण अन्य किसी पीएससी पर कर दिया जाएगा। पीएससी पर साफ सफाई इनवर्टर की फिटिंग आदि तत्काल कराने के निर्देश दिए। इसके उपरांत बेवर सीएचसी पर चल रही एएनएम की बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी पहुंचे। यहां सीएमओ ने निर्देश दिए कि सभी एएनएम समय से क्षेत्र में पहुंचें और लक्षित 12 से 14 साल के बच्चों को कोविड-19 का डोज दिलवाएं। सीएमओ ने बीसीपीएम बेवर को निर्देशित किया कि सभी सीएचओ की लोकेशन प्राप्त कर मुख्यालय को भेजना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर बीपीएम मुक्ता गुप्ता, राघव सिंह, प्रभारी जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रवींद्र सिंह गौर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed