फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chinese student getting admission in central hindi institute

भूल गए सारे वॉर, यूं हुआ चीनी को हिंदी से प्यार

Tue, 29 Aug 2017 05:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Tue, 29 Aug 2017 05:24 PM IST
विज्ञापन
Chinese student getting admission in central hindi institute
Demo Pic - फोटो : google
डोकलाम विवाद पर भले ही चीन भारत को आंखें दिखा रहा हो, लेकिन यहां के छात्रों का हिंदी से प्यार बढ़ता ही जा रहा है। इस बार पिछले साल के मुकाबले दोगुने छात्र हिंदी सीखने भारत आ रहे हैं। 
विज्ञापन


चीन ही नहीं अन्य देशों के विद्यार्थियों में भी हिंदी सीखने की ललक बढ़ी है। इस बार 25 देशों के 96 विद्यार्थी हिंदी सीखेंगे, पिछले साल यह संख्या 79 रही। केंद्रीय हिंदी संस्थान में विदेशी छात्रों को हिंदी सिखाने के लिए 100 सीट निर्धारित हैं। 
विज्ञापन


इसमें 96 सीटों पर प्रवेश के लिए प्रस्ताव आ चुका है। इस बार चीन से आठ विद्यार्थी आने वाले हैं। पिछले साल संख्या मात्र चार ही रही थी। सबसे ज्यादा छात्रों की बात करें तो श्रीलंका के 20 हैं। दूसरे स्थान पर थाईलैंड के 13, तजाकिस्तान के आठ हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साउथ कोरिया से पांच और पौलेंड के चार छात्र हैं। अफगानिस्तान, बांग्लादेश, अरमेनिया, त्रिनिदाद एंड टोबेगो, मंगोलिया, रूस से तीन-तीन विद्यार्थी हिंदी सीखने आ रहे हैं। संस्थान के निदेशक प्रो. एनके पांडे का कहना है कि विभिन्न देशों के छात्र संस्थान में आने लगे हैं। अभी श्रीलंका के छात्र आ चुके हैं। अन्य देशों के छात्र भी जल्द संस्थान आएंगे। अगले महीने से शैक्षणिक सत्र शुरू करा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed