{"_id":"61909b1e07c8ed5a7b68882d","slug":"childrens-day-2021-agra-children-are-making-dreams-come-true","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Children's Day 2021: ताजनगरी के बच्चों ने अपनी प्रतिभा से मनवाया लोहा...विश्व रिकॉर्ड भी नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Children's Day 2021: ताजनगरी के बच्चों ने अपनी प्रतिभा से मनवाया लोहा...विश्व रिकॉर्ड भी नाम
Sun, 14 Nov 2021 10:44 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 14 Nov 2021 10:44 AM IST
सार
ताजनगरी के नन्हे बच्चे चाचा नेहरू के सपनों को साकार कर रहे हैं। साहित्य, नृत्य, खेल में कम उम्र में जिले से लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
विज्ञापन
आन्या और पल गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के बच्चों ने अपनी प्रतिभा से लोगों को न सिर्फ प्रभावित किया बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार जीते हैं। कराटे गर्ल आन्या और पंखुरी हों या 14 साल की कथक नृत्यांगना पल। पल तो कथक में दो रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं। पंखुरी और आन्या ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं। कड़ी मेहनत, अनुशासन इनकी सफलता की कुंजी है। बड़ों के लिए भी मिसाल बन गए हैं।
आन्या ने एक साल में जीते तीन पदक
गणपति स्मार्ट सिटी, बाईंपुर निवासी आठ साल की कराटे खिलाड़ी आन्या चौधरी ने एक साल में राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय प्रतियोगिता में तीन पदक जीतकर ध्यान खींचा। इस साल अगस्त में लखनऊ में खेली गई यूपी कराटे चैंपियनशिप में आन्या ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। जुलाई में आगरा में हुई जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था। अलीगढ़ में हुई राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल पर उन्होंने ही कब्जा किया।

ताइक्वांडो की पंखुरी हैं गोल्डन गर्ल
नगलापदी निवासी ताइक्वांडो खिलाड़ी 14 साल की पंखुरी मेहरा ने सब जूनियर वर्ग में दो बड़ी उपलब्धियां हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। वर्ष 2021 में आगरा में हुई विंटर कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप के सब जूनियर वर्ग में गोल्ड मेडल विजेता बनीं। इसी साल आगरा में हुई उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भी उन्होंने गोल्ड मेडल जीता। पंखुरी जिला स्तर की छह प्रतियोगिताओं में कैडेट और सब जूनियर वर्ग में कई पदक जीत चुकी हैं।
कथक में रिकॉर्ड बना चुकी हैं पल
कमला नगर निवासी 14 साल की कथक नृत्यांगना पल गुप्ता अपनी नृत्य प्रतिभा के बल पर रिकॉर्ड बना चुकी हैं। वर्ष 2016 में डेढ़ घंटे तक कथक कर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में उन्होंने अपना नाम दर्ज कराया। वर्ष 2017 में कथक में बिना रुके दो हजार चक्कर लगाने का रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज है। पल राष्ट्रीय स्तर की कई कथक प्रतियोगिताओं में भी जिला स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं।