फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   children will prevent from dyrea, department alart

बच्चों को डायरिया से बचाने को स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट

Sun, 05 Jun 2022 12:19 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
children will prevent from dyrea, department alart
कासगंज। गर्मी के बढ़ते प्रकोप के चलते बच्चों को डायरिया से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग ने 3.25 लाख बच्चों तक ओआरएस घोल व जिंक की गोली पहुंचाने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। 24 जून तक विभाग यह विशेष अभियान चलाएगा।
विज्ञापन

मौसम में इस समय काफी गर्मी है। गर्मी की अधिकता के चलते डायरिया का प्रकोप बढ़ने लगा है। इसमें बच्चे भी शामिल हैं। ऐसे में विभाग ने शून्य से 5 साल तक के बच्चों को डायरिया से बचाने के लिए अभियान का शुभारंभ किया है। अभियान के तहत आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर दस्तक दी जा रही है। जिन परिवारों में छोटे बच्चें हैं, उनके अभिभावकों को डायरिया के लक्षण आदि के बारे जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है। डायरिया से बचाव के उपाय भी बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही ओआरएस घोल व जिंक की गोली दी जा रही हैं।
विज्ञापन

डायरिया के लक्षण
- पेट में दर्द
- ऐंठन
- सूजन
- निर्जलीकरण
- बुखार
- मल में खून
- दस्त उल्टी
डायरिया से बचाव
- पानी उबाल कर ठंडा कर पीना चाहिए
- शौच जाने के बाद हाथ अच्छे से धोकर खाना खाएं
- दस्त लगने पर ओआरएस का घोल मरीज को दें
- जितना जल्द हो सके, मरीज को अस्पताल पहुंचाएं
- साफ और ढका हुआ खाना ही खाएं
- खानपान में जंक फूड के इस्तेमाल से परहेज करें
गर्मी के मौसम में बच्चों में डायरिया फैलने का सबसे अधिक खतरा रहता है। ऐसे में सावधानी की आवश्यकता होती है। विभाग के द्वारा अभियान चलाकर ओआरएस घोल एवं जिंक की गोली का वितरण कराया जा रहा है। - डॉ. अनिल कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed