{"_id":"62e419fb238c3a5e0d27aa30","slug":"children-of-pyarampur-got-reward-for-reciting-the-table-till-20-kasganj-news-agr541788358","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj: सरकारी स्कूल के बच्चों ने जीत लिया उपजिलाधिकारी का दिल, मिला इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj: सरकारी स्कूल के बच्चों ने जीत लिया उपजिलाधिकारी का दिल, मिला इनाम
Fri, 29 Jul 2022 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:03 PM IST
सार
प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण करने पहुंचे उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं खंड शिक्षा अधिकारी ने प्यारमपुर विद्यालय के बच्चों से 20 तक के पहाड़े सुने। बच्चों ने बिना अटके पहाड़े सुनाकर अधिकारियों का दिल जीत लिया। इन बच्चों को अधिकारियों ने इनाम दिया।
विज्ञापन
कासगंज के पटियाली के प्यारमपुर विद्यालय में छात्रा द्वारा 20 तक पहाड़े सुनाने पर उत्साह वर्धन करत
- फोटो : KASGANJ
विस्तार
कासगंज की पटियाली तहसील में उपजिलाधिकारी , तहसीलदार एवं खंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में 20 तक पहाड़ा सुनाने पर बच्चों को इनाम दिया गया। वहीं घोसगंज में गणित का स्तर खराब मिलने पर सुधार करने के निर्देश दिए।
प्राथमिक विद्यालय गढ़िया नरसू पर बच्चो के शैक्षिक स्तर को सुधारने के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी ने मिड-डे-मील टास्क फोर्स के सभी सदस्यों को निर्देशित किया कि जिन अधिकारियों ने माह जुलाई 2022 में आवंटित 5-5 विद्यालयों का निरीक्षण अभी तक नहीं किया है, वो शनिवार तक प्रत्येक दशा में अपने आवंटित विद्यालयों का निरीक्षण अवश्य कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों को किया गया पुरस्कृत
उप जिलाधिकारी पटियाली प्रेम नारायण सिंह एवं खंड शिक्षा अधिकारी अंकित मिश्रा ने प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय घौसगंज ,प्राथमिक विद्यालय नगला मक्खन एवं प्राथमिक विद्यालय नगला मंशा का औचक निरीक्षण किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय घौसगंज पर छात्र छात्राओं के गणित विषय के स्तर को सुधारने के निर्देश दिए। तहसीलदार पटियाली राजीव निगम ने प्राथमिक विद्यालय प्यारमपुर में बच्चों को 20 तक पहाड़ा सुनाने पर बच्चों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
यहां शैक्षिक स्तर को सुधारने के दिए निर्देश
प्राथमिक विद्यालय गढ़िया नरसू पर बच्चो के शैक्षिक स्तर को सुधारने के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी ने मिड-डे-मील टास्क फोर्स के सभी सदस्यों को निर्देशित किया कि जिन अधिकारियों ने माह जुलाई 2022 में आवंटित 5-5 विद्यालयों का निरीक्षण अभी तक नहीं किया है, वो शनिवार तक प्रत्येक दशा में अपने आवंटित विद्यालयों का निरीक्षण अवश्य कर लें।
विज्ञापन