फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Children of Model School watched PM Modi exam discussion program live in Agra

Agra: मॉडल स्कूल के बच्चों ने ली 'मोदी सर' की क्लास, बोले- सुझावों पर अमल करके प्रॉब्लम करेंगे हल

Tue, 30 Jan 2024 03:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 30 Jan 2024 03:12 PM IST
सार

आगरा में मॉडल स्कूल के बच्चों ने 'मोदी सर' की क्लास ली। छात्रों ने कहा कि सुझावों पर अमल करके प्रॉब्लम हल करेंगे। क्लास में अभिभावकों को नो गैजेट जोन का सुझाव बेहद पसंद आया।

विज्ञापन
Children of Model School watched PM Modi exam discussion program live in Agra
Agra: मॉडल स्कूल के बच्चों ने ली 'मोदी सर' की क्लास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में कक्षा 10 और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे विद्यार्थियों ने सोमवार को मोदी सर की ऑनलाइन क्लास की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे विद्यार्थियों के साथ परीक्षा पर चर्चा की, जिसमें सेठ पदमचंद जैन प्रबंधन संस्थान में यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल के 804 विद्यार्थी भी शामिल हुए और अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया।

विज्ञापन


कक्षा नौवीं से 12वीं तक के 804 विद्यार्थियों और 44 शिक्षकों ने इसमें शामिल होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा परीक्षा का तनाव कम करने, दिनचर्या नियमित करने और सकारात्मक होकर तनाव कम करने के सुझावों को सुना। छात्र अजय ने कहा कि इस कार्यक्रम में शामिल होकर हमें बहुत लाभ हुआ है। 
विज्ञापन


इसमें अन्य विद्यार्थियों ने जो प्रश्न पूछे या अपनी समस्याएं रखीं, वह कहीं न कहीं हम पर भी लागू होती हैं। उनके सुझावों को हम भी अमल में लाकर उनका हल करेंगे। विद्यार्थियों के साथ अभिभावक भी आनलाइन कार्यक्रम से जुड़े और उन्होंने परीक्षा के दौरान बच्चों के साथ किए जाने वाले व्यवहार को समझा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नो गैजेट जोन आया पसंद

मोदी सर की क्लास में अभिभावकों को नो गैजेट जोन का सुझाव बेहद पसंद आया। मॉडल स्कूल और विश्वविद्यालय के 44 शिक्षक भी इसमे शामिल हुए। मॉडल स्कूल में मैराथन, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर मेकिंग, योग, वार्ता आदि गतिविधियों में कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यार्थियों पर परीक्षा के तनाव को कम करने का प्रयास किया था। 



कम्युनिटी रेडियो 90.4 पर भी परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। रेडियो कार्यक्रम अधिशासी पूजा सक्सेना ने बताया कि इस कार्यक्रम के बाद शिक्षकों ने विद्यार्थियों की विभिन्न शंकाओं का समाधान भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed