फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Children of council schools will eat nutritious rice

परिषदीय स्कूलों के बच्चे खाएंगे पोष्टिक चावल

Wed, 29 Jun 2022 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Children of council schools will eat nutritious rice
कासगंज। परिषदीय स्कूलों के बच्चे अब पौष्टिक चावल खाएंगे। बच्चों को मध्याह्न भोजन में जुलाई माह से फोर्टिफाइड चावल मिलेगा। कोटेदार इसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी न कर दें इसके लिए निगरानी में उठान की व्यवस्था रहेगी। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

शासन से बच्चों के लिए मिलने वाले मध्याह्न भोजन का एक मेन्यू निर्धारित किया गया है। छह दिन के लिए अलग अलग मेन्यू है। जो मेन्यू बनाया गया है उसमें सप्ताह में चार दिन चावल का प्रयोग किया जाता है। अभी तक भोजन में जो चावल प्रयोग किया जा रहा था वह सामान्य किस्म का ही है, लेकिन बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए मध्याह्न भोजन योजना में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

ताकि बच्चों को मध्याह्न भोजन में पर्याप्त पोषक तत्व मिल सकें। इसके लिए मध्याह्न भोजन में फोर्टिफाइड चावल का प्रयोग होगा। यह चावल सामान्य चावल की अपेक्षा अधिक पौष्टिक होगा। इस चावल को विशेष प्रकार से तैयार कराया गया है। इस चावल में प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व मौजूद है। इनका सेवन करने से बच्चे सेहतमंद बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह से तैयार होता है चावल
फोर्टिफाइड चावल बनाने के लिए पहले चावल को आटे की तरह पीसा जाता है। इसके बाद आटे में आयरन, फोलिक एसिड ,विटामिन बी 12, माइक्रो न्यूट्रिएंटस मिलाया जाता है। इस तरह से तैयार आटे से फिर से प्लांट में चावल तैयार किया जाता है। इस तैयार चावल को 100 किलो चावल की बोरी में एक किलो मिलाकर मध्याह्न भोजन के लिए दिया जाएगा। जिससे एनीमियाबं सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed