फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Children from poor families will study in Atal Residential School in Agra

Agra: अंग्रेजी माध्यम से पढ़ेंगे श्रमिकों के बच्चे, फतेहपुर सीकरी में बन रहा अटल आवासीय विद्यालय

Sat, 13 Aug 2022 12:00 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 Aug 2022 12:00 PM IST
सार

फतेहपुर सीकरी के कौरई गांव में 71.15 करोड़ रुपये की लागत से अटल आवासीय स्कूल बन रहा है। इससे गरीब परिवारों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी। सीबीएसई और आईसीएसई पद्धति से पढ़ाई होगी। 

विज्ञापन
Children from poor families will study in Atal Residential School in Agra
अटल आवासीय विद्यालय का मॉडल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेलदार, मजदूर और अन्य श्रमिकों के बेटा-बेटी को अच्छी शिक्षा पाने में पैसे की बाधा नहीं रहेगी। अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कर सकेंगे। इनके लिए आगरा के फतेहपुर सीकरी के कौरई गांव में अटल आवासीय विद्यालय बन रहा है। इसमें सीबीएसई और आईसीएसई पद्धति पर पढ़ाई होगी। रहने-खाने, पोशाक और पाठ्यसामग्री आदि सुविधाएं निशुल्क मिलेंगी। अक्तूबर में भवन का निर्माण पूरा होने की संभावना है।

विज्ञापन


उप श्रमायुक्त दीप्तिमान भट्ट ने बताया कि इसमें एक हजार विद्यार्थियों के पढ़ने- लिखने और रहने की निशुल्क व्यवस्था होगी। छह से 14 साल तक की उम्र के बच्चे प्राथमिक, जूनियर हाईस्कूल और माध्यमिक शिक्षा की पढ़ाई करेंगे। इसमें श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चे ही पात्र होंगे। भवन का निर्माण कार्य अंतिम दौर में है। करीब 10 फीसदी ही कार्य बचा है। पढ़ाई सीबीएसई और आईसीएसई पद्धति पर होगी। पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जोर रहेगा। विद्यालय में बालक और बालिकाओं की पढ़ाई की व्यवस्था है। 

विज्ञापन

71.15 करोड़ रुपये से बन रहा है विद्यालय  

विद्यालय निर्माण की लागत 71.15 करोड़ रुपये है। पांच ब्लाक ब्लॉक बनेंगे। एक ब्लॉक शिक्षकों के लिए, एक में कार्यालय और तीन ब्लॉक शैक्षणिक कार्यों के लिए होंगे। शैक्षणिक कार्यों के लिए ब्लॉक में वरिष्ठ छात्रावास के लिए 184 कमरे, जूनियरों के लिए 72 कमरे होंगे। 27 कमरों में कक्षाएं चलेंगी और 31 कक्षों में प्रयोगशाला संचालित होगी। अध्यापन के लिए 7 शिक्षकों की व्यवस्था की है। 4 चौकीदार, 2 रसोइया, वार्डन और लेखाकार की नियुक्ति भी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहेगी स्कूल में सुविधा

  • पढ़ाई, भोजन और रहने की निशुल्क व्यवस्था।
  • बच्चों के पीने के लिए साफ पानी की व्यवस्था। 
  • बच्चों के लिए खेलकूद, मनोरंजन की सुविधा।
  • पोशाक, पाठ्यसामग्री निशुल्क दी जाएंगी।
  • प्रयोग करने के लिए प्रयोगशाला की सुविधा
  • संगीत सीखने के लिए अलग से व्यवस्था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed