{"_id":"5fa279b8d83a3a6fc07848ca","slug":"children-died-in-rajkiya-bal-grah-investigate-by-ayog","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजकीय बाल गृह में तीन शिशुओं की मौत का मामलाः डीपीओ और सीएमओ को बाल आयोग ने किया तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय बाल गृह में तीन शिशुओं की मौत का मामलाः डीपीओ और सीएमओ को बाल आयोग ने किया तलब
Wed, 04 Nov 2020 03:22 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 04 Nov 2020 03:22 PM IST
सार
धनौली-जगनेर रोड स्थित अभयपुरा मोड़ पर संचालित राजकीय बालगृह में 24 व 25 अक्तूबर को 48 घंटे में तीन नवजात शिशुओं की मौत हो गई थी। तीनों नवजात कन्याएं थीं।
विज्ञापन
राजकीय बाल गृह (शिशु) आगरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजकीय बाल (शिशु) गृह में दो दिन में तीन शिशुओं की मौत की खबर का स्वत: संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार सरंक्षण आयोग ने जिला प्रोबेशन अधिकारी (डीपीओ) और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) का बुधवार को सर्किट हाउस में तलब किया है। आयोग के सदस्य डॉ. साक्षी बैजल ने घटना पर सख्त आपत्ति जताते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति शासन को भेजने की बात कही है।
धनौली-जगनेर रोड स्थित अभयपुरा मोड़ पर संचालित राजकीय बालगृह में 24 व 25 अक्तूबर को 48 घंटे में तीन नवजात शिशुओं की मौत हो गई थी। तीनों नवजात कन्याएं थीं। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद जिला मजिस्ट्रेट प्रभु एन सिंह ने सोमवार को सीडीओ से जांच कराई।
मंगलवार को खबर का स्वत संज्ञान आयोग के सदस्य डॉ. साक्षी बैजल ने लेते हुए डीएम के माध्यम से डीपीओ व सीएमओ को नोटिस जारी कर बुधवार को तलब किया है। आयोग के सदस्य डॉ. बैजल ने कहा कि शिशुओं की मौत में प्रथम दृष्ट्या लापरवाही प्रतीत हो रही है। बुधवार को बाल गृह में जाकर जांच के बाद सीएमओ व डीपीओ का पक्ष सुनूंगा।

पोषण और उपचार पर उठाए सवाल
आयोग सदस्य डॉ. बैजल ने अमर उजाला से कहा कि मैंने पिछली बार जब बाल गृह का निरीक्षण किया था तब मुझे शिशु बेहद कमजोर दिखे थे। मैंने पोषण व उपचार के निर्देश दिए थे। उसके बाद क्या सुधार हुए इस संबंध में डीपीओ से रिपोर्ट मांगी है। मुझे लगता है शिशुओं की मौत पोषण व उपचार के अभाव में हुई होगी।