फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   child thief created a ruckus in night crowd beaten old man in Agra

Agra: सन्यासी के भेष में आए वृद्ध को समझा बच्चा चोर, भीड़ ने कर दी पिटाई, सच्चाई जानने में जुटी पुलिस

Fri, 23 Sep 2022 02:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 23 Sep 2022 02:22 PM IST
सार

थाना एत्माद्दौला के सुशील नगर की घटना है। रात में सन्यासी के भेष में वृद्ध कहीं जा रहा था। इस दौरान वहां से गुजर रहा एक बच्चा उसके भेष को देखकर डर गया। उसने एक महिला को बाबा के बारे में बताया, जिसके बाद बच्चा चोर कर शोर मच गया।
 

विज्ञापन
child thief created a ruckus in night crowd beaten old man in Agra
beat demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला के सुशील नगर में बृहस्पतिवार रात को सन्यासी के भेष में आए एक वृद्ध को देखकर बच्चा चोर का हल्ला मच गया। इस पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। उन्होंने वृद्ध की पिटाई लगा दी। सूचना पर थाने की फोर्स पहुंची। वृद्ध को हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि रात करीब 10:00 बजे घर से निकल कर आठ साल का बालक दुकान पर जा रहा था। रास्ते में सन्यासी के भेष में एक वृद्ध खेत से निकल रहा था। सन्यासी को देखकर बच्चा डर गया और पड़ोस में एक महिला के पास जा कर रोने लगा। उसने बाबा के बारे में बताया। महिला ने समझा कि वह चोर है। बच्चा उठाने आया है। शोर मचा दिया। इस पर लोग जुट गए।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस पहुंची और बाबा को साथ ले आई। पकड़ा गया बाबा कासगंज का रहने वाला है। उनके खिलाफ बच्चे के परिजन ने कोई शिकायत नहीं की है। जांच की जा रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed