फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   child's hand implicated in cantt railway station escalator

आगरा कैंट स्टेशन की स्वचालित सीढ़ी में बालक का हाथ फंसा, मदद के लिए चीखते रहे माता-पिता

Fri, 12 Oct 2018 11:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 12 Oct 2018 11:33 AM IST
विज्ञापन
child's hand implicated in cantt railway station escalator
स्केलेटर में हाथ फंसने से रोता बच्चा। - फोटो : अमर उजाला

आगरा कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर लगी स्वचालित सीढ़ियों में माता-पिता के साथ जा रहे बालक का हाथ फंस गया। चीखपुकार होने पर कर्मचारियों ने सीढ़ी का संचालन बंद करके बच्चे का हाथ निकाला। बच्चे को प्राथमिक उपचार दिलाया गया। 

विज्ञापन


घटना बुधवार रात की है। एक परिवार मथुरा की ट्रेन पकड़ने के लिए अपने दो बच्चों के साथ प्लेटफार्म पर लगी स्वचालित सीढ़ी से प्लेटफार्म नंबर दो पर जा रहे थे। इसी दौरान उसके साथ चल रहे 10 वर्षीय बेटे का हाथ सीढ़ियों में फंस गया।
विज्ञापन




बच्चा चीखता हुआ आगे बढ़ा तो माता-पिता समेत यात्रियों ने शोर मचा दिया। इस पर स्कैलेटर पर मौजूद कर्मचारी ने मशीन बंद कर दी। शोर सुनकर स्टेशन
अधीक्षक खुद मौके पर पहुंचे और मशीन से बच्चे का हाथ निकलवाया। बच्चे का उपचार रेलवे अस्पताल में करवाया गया। 

इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक मुकेश कुलश्रेष्ठ ने बताया कि स्टेशन पर घुमंतू परिवार के बालक का हाथ स्कैलेटर में आया था, लेकिन तुरंत ही मशीन बंद करके उसका उपचार कराया गया, उसके हाथ में ज्यादा चोट नहीं आई। स्कैलेटर पर कर्मचारी मौजूद रहता है, उसने बताया कि बालक स्कैलेटर पर उछल कूद कर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed