{"_id":"65b16838961638be130f69a8","slug":"child-playing-on-roadside-dies-in-road-accident-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-10350-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सड़क किनारे खेलते बालक की सड़क दुघर्टना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सड़क किनारे खेलते बालक की सड़क दुघर्टना में मौत
Thu, 25 Jan 2024 01:12 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 25 Jan 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
सहावर। गांव जमालपुर के निकट सड़क किनारे खेलते बालक को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने जाम लगाने की कोशिश की। पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
गांव जमालपुर निवासी हृदेश (12) पुत्र उमेश सड़क के किनारे खेल रहा था। तभी अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर को छोड़कर मौके से भाग गया। हादसे के बाद ग्रामीण एकत्रित हो गए। हादसे की सूचना परिजन को दी गई। सूचना पर परिजन मौके पर आ गए। बालक का शव देखकर आक्रोश फैल गया।
सूचना मिलने पर एसडीएम सहावर प्रेमनारायण सिंह व इंस्पेक्टर क्राइम जय प्रकाश सिंह पुलिस के साथ मौके पर आ गए। एसडीएम प्रेमनारायण सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में बालक मौत हुई है। ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। इंस्पेक्टर क्राइम ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।