{"_id":"622110b78b088d11f25bbb9c","slug":"child-murder-in-barhanal-mainpuri-news-agr526073527","type":"story","status":"publish","title_hn":"मन्नतों के बाद मिली खुशी पल भर में छिन गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मन्नतों के बाद मिली खुशी पल भर में छिन गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरनाहल। गांव कनकपुर सादा निवासी दंपती ने बच्चे के लिए कई आरजू मन्नते कीं, आठ माह पहले कार्तिक के रूप में मिली खुशी पल भर में छिन गई। कार्तिक माता-पिता की इकलौती संतान था, उसकी असमय मौत से दोनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।
थाना क्षेत्र के गांव कनकपुर सादा निवासी धर्मवीर सिंह और मनीषा की शादी करीब छह वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के करीब एक साल बाद एक बच्ची का जन्म हुआ था, लेकिन कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई थी, इसके बाद दूसरी संतान के लिए दंपती ने कई मंदिरों में माथा टेके और आरजू मन्नत भी की। आठ माह पूर्व कार्तिक के जन्म के साथ ही धर्मवीर और मनीषा के जिंदगी में एक बड़ी खुशी आई थी। दंपती के साथ ही पूरा परिवार खुश था। सभी कार्तिक को बेहद प्यार करते थे, मां मनीषा तो बच्चे पर जान छिड़कती थी, बुधवार को तबियत खराब होने पर वह बच्चे को दवा दिलाने गईं थीं। वापस आने के बाद वह कार्तिक को गोद में लेकर ही विपक्षी को उलाहना देने चलीं गईं। लेकिन मनीषा को क्या पता था कि इतनी आरजू मन्नत से मिला कार्तिक पलक झपकते ही उनकी गोद से इतना दूर चला जाएगा कि कभी वापस नहीं आ सकेगा। बच्चे की मौत के बाद जहां पूरा परिवार दुखी है वहीं मनीषा की आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बृहस्पतिवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
गांव में पुलिस बल किया गया तैनात
गांव कनकपुर सादा में आठ माह के मासूम की मौत के बाद परिजनों ने विपक्षियों पर हत्या का आरोप लगाया है, पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है, वहीं गांव में घटना के बाद तनाव की स्थिति बनी है। ऐसे में पुलिस भी किसी तरह का जोखिम मोल लेना नहीं चाहती। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। जो स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।