{"_id":"5ff89b0a8ebc3e333f7704d5","slug":"child-line-mainpuri-news-agr475432455","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर बच्चे से भीख मंगवाई तो माता पिता जाएंगे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगर बच्चे से भीख मंगवाई तो माता पिता जाएंगे जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। नगर में भिक्षावृति करने वाले बालकों की तलाश के लिए शुक्रवार को चाइल्ड लाइन 1098 ने जागरूकता अभियान चलाया। शहर में भीख मांगते मिले आठ बच्चों की चाइल्ड लाइन 1098 की टीम ने काउंसिलिंग की। उनके माता पिता व संबंधितों को बुलाकर चेतावनी दी कि अगर दोबारा बच्चों से ऐसा काम कराया तो दोषियों को जेल भेजा जाएगा।
भिक्षावृति करने वाले बालकों की पहचान करने केे लिए शुक्रवार को चाइल्ड लाइन 1098 की टीम ने नगर में भांवत चौराहा, ईशन नदी पुल, रोडवेज बस स्टैंड, दीवानी, कलक्ट्रेट, रेलवे स्टेशन, सदर बाजार में अभियान चलाया। भीख मांगते मिले आठ बच्चों की टीम ने काउंसिलिंग की।
काउंसिलिंग के बाद बच्चों द्वारा बताए गए पते केे आधार पर उनके सगे-संबंधियों को टीम ने मौके पर बुलाया। उनको चेतावनी दी बच्चों से भीख नहीं मंगवाएं। बच्चों को शिक्षा दिलाने के लिए प्रयास करें। एडमीशन न होने पर चाइल्ड लाइन 1098 को सूचना दें। चाइल्ड लाइन 1098 ऐसे बच्चों को शिक्षा दिलाने के लिए प्रयास करेगी। अगर दोबारा बच्चे भीख मांगते मिले तो उनके माता-पिता को जेल भेजा जाएगा। इस मौकेे पर इंस्पेक्टर बेगराम सिंह, मनीष सर्वोदय ग्रामोद्योग सेवा संस्थान घिरोर के निदेशक यशवीर सिंह चौहान, अंजली मिश्रा, जागृति मिश्रा, रमा परवीन, वैष्णवी सिंह मौजूद रहे।