{"_id":"6381c2b2e3b37c5e3657d610","slug":"child-kidnapping-case-where-was-the-kidnapper-taking-mayank-to-sell-big-secret-will-open-in-remand","type":"story","status":"publish","title_hn":"Child Kidnapping Case: मयंक को बेचने के लिए कहां ले जा रहा था अपहरणकर्ता? रिमांड में खुलेगा बड़ा राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Child Kidnapping Case: मयंक को बेचने के लिए कहां ले जा रहा था अपहरणकर्ता? रिमांड में खुलेगा बड़ा राज
Sat, 26 Nov 2022 01:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 26 Nov 2022 01:09 PM IST
सार
थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि मौसिम बच्चे को किसके पास ले जाना चाहता था? उसे कितने रुपये मिलने वाले थे? वह किसी गैंग से जुड़ा है तो उसमें कौन लोग हैं? यह कहां पर सक्रिय है ? इस बारे में जानकारी के लिए मौसिम से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
मासूम मयंक, लाल घेरे में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के शाहगंज के दौरेठा नंबर दो से अगवा मयंक को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। आरोपी अपहकरणर्ता मौसिम को जेल भेजा जा चुका है। अब पुलिस यह पता कर रही है कि आरोपी मासूम को बेचने के लिए कहां ले जाने वाला था। उसके तार किसी बड़े गैंग से तो नहीं जुड़े हैं। आगरा में भिक्षावृत्ति कराने वाला गैंग सक्रिय है। इससे तो उसके तार नहीं जुड़े हैं। इसके बारे में पता करने के लिए पुलिस आरोपी को कस्टडी रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।
परचून व्यापारी जयप्रकाश के ढाई साल के बेटे मयंक का मंगलवार शाम को दौरेठा से अपहरण कर लिया गया था। उसकी बरामदगी के लिए पुलिस की कई टीम लगी थीं। बुधवार रात को उसे वृंदावन से बरामद कर लिया था। आरोपी मौसिम भी पकड़ा गया था। पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में यही सामने आया कि वह बच्चे को बेचना चाहता था। मगर, उसने गैंग के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि मौसिम बच्चे को किसके पास ले जाना चाहता था? उसे कितने रुपये मिलने वाले थे? वह किसी गैंग से जुड़ा है तो उसमें कौन लोग हैं? यह कहां पर सक्रिय है ? इस बारे में जानकारी के लिए मौसिम से पूछताछ की जाएगी। इसके लिए उसे पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया जाएगा। कोर्ट में प्रार्थना देने की तैयारी कर ली गई है।

26 बच्चे हैं लापता
चाइल्ड राइट एक्टिविस्ट एवं महफूज संस्था के समन्वयक नरेश पारस ने बताया कि जिले में अभी 26 बच्चे बेसुराग हैं। वह कहां पर हैं? पुलिस भी पता नहीं कर पा रही है। वह किसी गिरोह के चंगुल में हो सकते हैं। आगरा में भिक्षावृत्ति कराने वाला गैंग सक्रिय है। यह एमजी रोड से लेकर रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर सक्रिय रहते हैं। बच्चे भीख मांगते नजर आ जाते हैं। उन्होंने पुलिस कार्रवाई के लिए एसएसपी ऑफिस में प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन