{"_id":"5d6bb1038ebc3e939f405ad8","slug":"child-dies-due-to-house-roof-fall-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर खेल रहे थे तीन बच्चे, तभी भरभराकर गिर पड़ा छज्जा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर खेल रहे थे तीन बच्चे, तभी भरभराकर गिर पड़ा छज्जा, एक की मौत
Sun, 01 Sep 2019 05:22 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 01 Sep 2019 05:22 PM IST
विज्ञापन
मकान का छज्जा गिरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के गांव अंबरपुर में रविवार सुबह घर के सामने खेल रहे तीन बच्चों पर छज्जा गिर गया। तीनों ही मलबे के नीचे दब गए। जब तक लोगों ने मलबा हटाकर बाहर निकाला, तब तक एक बच्चे की मौत हो चुकी थी। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव अंबरपुर निवासी शिशुपाल जाटव का पुत्र कौशल कुमार (11) रविवार की सुबह गांव निवासी शिशुपाल के घर के बाहर खेल रहा था। उसके साथ परिवार के ही सागर (5) और विनय कुमार (8) भी थे। सुबह 10:30 बजे अचानक छज्जा टूट कर तीनों बच्चों पर गिर गया।
यह देख ग्राणीण मौके की ओर दौड़ पड़े। बच्चों को मलबे से बाहर निकालने के प्रयास शुरू कर दिए गए। सागर और विनय को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया, लेकिन कौशल को जब तक बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम रतन वर्मा व सीओ करहल अशोक कुमार मौके पर पहुंच गए। मृतक कौशल के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव को सुपुदर्गी में दे दिया।

तालाब के पास बना है घर
जिस मकान का छज्जा टूटा है, वह तालाब से महज कुछ ही दूरी पर बना हुआ है। लोगों का कहना है कि नमी के चलते हाल ही में बनाए गए मकान की दीवारे व लिंटर खस्ताहाल हो चुके हैं। पानी नींव में मरता रहता है। जिस वजह से मकान कमजोर हो गया है।
मजदूर परिवार का है मृतक
छज्जा के नीचे दबने से कौशल की मौत हो गई। उसके पिता शिशुपाल मजदूरी का काम करते हैं। वह दो भाइयों में बड़ा था, इसके अलावा तीन बहनें भी हैं। तीनों ही बच्चे एक ही परिवार के हैं। हादसे के बाद मृतक परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।