फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Child dies after falling into pond, chaos in the family

खेलते-खेलते आई मौत: धूप में खेत से गेहूं की फसल काट रही थी मां, गड्ढे में गिर गया मासूम; तड़प-तड़प कर गई जान

Fri, 12 Apr 2024 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 12 Apr 2024 12:01 AM IST
सार

मासूम बेटा खेल रहा था, वहीं मां खेत से गेहूं की फसल काट रही थी। वो बच्चे को देख नहीं पाई। मासूम खेलते-खेलते गड्ढे के पास जा पहुंचा। उस पर किसी की नजर नहीं पड़ी। मासूम गड्ढेद में गिर गया। जब तक जानकारी हुई, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।  
 

विज्ञापन
Child dies after falling into pond, chaos in the family
मनीष का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में गेहूं काटने खेत पर गई मां के साथ गए मासूम बेटा खेलते-खेलते तालाब किनारे जा पहुंचा। तालाब किनारे पैर फिसलने से वह डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। समीप ही भट्टे पर काम कर रहे मजदूरों ने बच्चे के देखा तो शोर मचाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन


थाना मटसेना क्षेत्र के खरसुली निवासी संजू कुमार जयपुर में मजदूरी करते हैं। गांव में पत्नी, दो बेटे और दो बेटी रहते थे। बृहस्पतिवार को संजू कुमार की पत्नी सुनीता देवी अपने छोटे बेटे 11 वर्षीय मनीष कुमार के साथ खेत में गेहूं काटने के लिए गई थी। तभी बालक खेलते खेलते खेत ईंट के भट्टे के पास ही एक पानी भरे तालाब में पैर फिसलने के कारण डूब गया। कुछ देर बाद भट्टे पर काम कर रहे मजदूरों ने तालाब किनारे का दृश्य देखा तो शोर मचा दिया। शोर सुनकर महिला ने अपने बच्चे की तलाश की, लेकिन वो वहां नहीं था। 
विज्ञापन


मौके पर जाकर जब महिला ने देखा तो बेटे का शव देख चीखने चिल्लाने लगी। मौके पर पहुंचे परिजन बच्चों को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रोती बिलखती मां का कहना है कि उसे क्या पता था कि वह गेहूं काटती रह जाएगी और उसका बेटा दुनिया छोड़ जाएगा। मां की आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। थाना प्रभारी प्रेम शंकर पांडेय ने बताया कि खेलने के दौरान पैर फिसलने से तालाब में गिरकर बालक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed