{"_id":"6298fe5eb9be77297904840c","slug":"child-died-in-road-accident-kasganj-news-agr5356214177","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों को कार ने रौंदा, मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज में एटा मार्ग पर सडक हादसे में मृतक 2 बर्षीय मासूम मोहित का फाइल फोटो।
- फोटो : KASGANJ
Link Copied
कासगंज। शादी समारोह से वापस लौट रहे बाइक सवारों को कार ने टक्कर मार दी। इससे एक मासूम की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
हादसा कासगंज-मिरहची मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे हुआ। बताया कि ढोलना थाना क्षेत्र के नगला गोदी निवासी दिनेश अपनी पत्नी रामप्यारी और साली लता पत्नी गंगा प्रसाद निवासी सेवर ढोलना के साथ बाइक से नगला हिमांशी मिरहची से शादी समारोह से वापस आ रहा था। लता की गोद में उसका दो वर्षीय पुत्र मोहित था। जब वह गोलाकुआं के निकट पहुंचा तभी तेज गति से आ रही इनोवा कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे चारों सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय भेजा। जहां पर चिकित्सकों ने मासूम मोहित को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल लता, चोब सिंह व रामप्यारी का प्राथमिक उपचार कर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। मासूम की मौत से परिवार में चीत्कार मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सदर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक सत्यपाल भाटी ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचकर घायलों को चिकित्सालय भेजा। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।