{"_id":"6227a578e66d7857cd215615","slug":"child-died-by-fever-mainpuri-news-agr5265943125","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से पीड़ित बालक की सैफई में उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से पीड़ित बालक की सैफई में उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
08एमएनपी-22-मृतक सोम मिश्रा का फाइल फोटो
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/कुसमरा। पिछले 24 घंटे में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बुखार से पीड़ित चार वर्षीय बालक सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में 17 मरीजों को विभिन्न बीमारियों से पीड़ित होने पर भर्ती कराया गया।
कुसमरा थाना क्षेत्र के गांव धर्मंगदपुर निवासी अनुराग मिश्रा के चार वर्षीय पुत्र सोम मिश्रा को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। तीन दिन पहले परिजन ने सोम को मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान सोम की सोमवार की रात मौत हो गई। सोम के परिजन के अनुसार उसकी जांच रिपोर्ट में प्लेट्सलेट्स मात्र 25 हजार रह गई थीं। परिजन ने उसमें डेंगू के लक्षण होने की बात कही। कोतवाली थाना क्षेत्र में नगला कीरत निवासी 50 वर्षीय संतोष सक्सेना पिछले कुछ दिनों से शुगर और क्षयरोग की चपेट में थे। परिजन मंगलवार को हालत बिगड़ने पर उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के हिंदूपुरम निवासी ज्ञानदास की 72 वर्षीय पत्नी अन्नूपूर्णा को सोमवार की रात सांस लेने में दिक्कत हुई। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सीएमओ डॉ. पीपी सिंह का कहना था कि बालक की मौत के संबंध में जानकारी नहीं है। टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। वहीं, सीएमएस ने बताया कि जिला अस्पताल पहुंचे दोनों मरीज मृत अवस्था में लाए गए थे।