फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   child died by fever

बुखार से पीड़ित बालक की सैफई में उपचार के दौरान मौत

Wed, 09 Mar 2022 12:20 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
child died by fever
08एमएनपी-22-मृतक सोम मिश्रा का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी/कुसमरा। पिछले 24 घंटे में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बुखार से पीड़ित चार वर्षीय बालक सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में 17 मरीजों को विभिन्न बीमारियों से पीड़ित होने पर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

कुसमरा थाना क्षेत्र के गांव धर्मंगदपुर निवासी अनुराग मिश्रा के चार वर्षीय पुत्र सोम मिश्रा को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। तीन दिन पहले परिजन ने सोम को मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान सोम की सोमवार की रात मौत हो गई। सोम के परिजन के अनुसार उसकी जांच रिपोर्ट में प्लेट्सलेट्स मात्र 25 हजार रह गई थीं। परिजन ने उसमें डेंगू के लक्षण होने की बात कही। कोतवाली थाना क्षेत्र में नगला कीरत निवासी 50 वर्षीय संतोष सक्सेना पिछले कुछ दिनों से शुगर और क्षयरोग की चपेट में थे। परिजन मंगलवार को हालत बिगड़ने पर उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के हिंदूपुरम निवासी ज्ञानदास की 72 वर्षीय पत्नी अन्नूपूर्णा को सोमवार की रात सांस लेने में दिक्कत हुई। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. पीपी सिंह का कहना था कि बालक की मौत के संबंध में जानकारी नहीं है। टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। वहीं, सीएमएस ने बताया कि जिला अस्पताल पहुंचे दोनों मरीज मृत अवस्था में लाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed