फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Child death in mainpuri

बोरिंग के गड्ढे में गिरकर बच्चे की मौत

Fri, 18 Oct 2019 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Child death in mainpuri
घिरोर (मैनपुरी)। गांव कारूखेड़ा में चार वर्षीय बालक सबमर्सिबल के लिए खोदे गए चार फीट गहरे गड्ढे में गिर गया। घटना के समय माता-पिता खेत पर काम करने गए थे। घर लौटने के बाद गड्ढे में बच्चे का शव तैरता देख उनके होश उड़ गए। मासूम की मौत के बाद घर में चीत्कार मची हुई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कारूखेड़ा निवासी धर्मवीर सिंह ने घर में सबमर्सिबल लगवाने के लिए करीब चार फीट गहरा गड्ढा खुदवाया था। उसमें पानी भी भर दिया था। शुक्रवार को धर्मवीर पत्नी के साथ खेत पर गए थे। चार वर्षीय पुत्र शिव रतन को घर पर ही छोड़ गए थे। खेलते हुए मासूम गड्ढे के पास पहुंच गया, किसी की नजर भी उस पर नहीं पड़ी।
विज्ञापन

मासूम गड्ढे में गिर गया। इस बीच गांव की एक लड़की ने मासूम को गड्ढे में पड़ा देखने के बाद खेत पर जाकर माता-पिता को जानकारी दी। इसके बाद माता-पिता दौड़ते हुए घर पहुंचे तो बच्चे का शव पानी में तैरता देख कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरा सी लापरवाही में गई मासूम की जान
माता पिता की लापरवाही और बच्चे को बिना किसी की सुरक्षा में घर पर छोडना, मासूम की जिंदगी के लिए काल बन गया। चार वर्षीय शिवरतन खेलते हुए पानी भरे गड्ढे तक पहुंच गया लेकिन उस पर किसी की नजर नहीं गई। यही लापरवाही बच्चे के लिए जानलेवा बन गई। हादसे के बाद माता पिता व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed