{"_id":"65c1d42262ef55b29204abb8","slug":"child-abuser-boyfriend-committes-suicide-hang-himself-after-girlfriend-gave-statement-against-him-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: साथ जीने-मरने की कसमें खाईं थीं पर वो मुकर गई...सुसाइड नोट लिखकर किशोर ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: साथ जीने-मरने की कसमें खाईं थीं पर वो मुकर गई...सुसाइड नोट लिखकर किशोर ने दी जान
Tue, 06 Feb 2024 12:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 06 Feb 2024 12:09 PM IST
सार
मथुरा के सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर में न्यायिक हिरासत में निरुद्ध एक बाल अपचारी ने सोमवार तड़के फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने एक किशोरी के नाम सुसाइड नोट भी लिखकर दर्द बयां किया।
विज्ञापन
love couple
विस्तार
मथुरा के राजकीय संप्रेक्षण गृह में बंद बलदेव निवासी किशोर ने फंदा लगाने से पहले रविवार रात करीब 10 बजे ही सुसाइड नोट लिख लिया था। उसने बैरक में निरुद्ध अन्य बाल अपचारियों से भी मन की बात कही थी। उन्होंने पूछा कि सुसाइड नोट में क्या लिखा है, तो कहा कि कल देख लेना पत्र। उधर, किशोर की मौत से उसके घर में गम का माहौल छा गया। बड़ी संख्या में लोग, परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे।
सुसाइड नोट में किशोर ने किशोरी के नाम का उल्लेख करते लिखा है कि दोनों बचपन से एक-दूसरे को बहुत प्यार करते थे। साथ जीने-मरने की कसमें खाईं थीं। घरवालों से शादी की बात की थी। मगर, उन्होंने विरोध किया। इसी वजह से घर छोड़ने का कदम उठाया। किशोरी को लेकर वह लुधियाना (पंजाब) चला गया था। बाद में वापस आ गया, लेकिन किशोरी ने उसे धोखा दे दिया। उसके खिलाफ ही बयान दे दिए। पत्र में लिखा कि जैसा उसके साथ किया, वैसा किसी और के साथ न करे। यह पत्र उसे (किशोरी) दे देना।
दिन में माता-पिता से की थी मुलाकात
पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया है कि रविवार को किशोर के माता-पिता उससे मुलाकात करने पहुंचे थे। उस वक्त वह काफी परेशान था। माता-पिता ने उसे समझाया भी था। रात को उसकी तीन अन्य बाल अपचारियों से बातचीत हुई। उनसे पूछताछ के बाद पुलिस को जानकारी मिली है कि किशोर बहकी-बहकी बातें कर रहा था। वह बता रहा था कि उसे किशोरी से बहुत प्यार था। दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाईं थीं। मगर, उसने धोखा दे दिया। उसके बयानों के कारण वह सलाखों के पीछे पहुंचा है। इसके बाद वह कुछ लिखने लगा। जब उससे पूछा तो दिखाने से मना कर दिया और कहा कि कल देख लेना।
विज्ञापन
मजिस्ट्रेटी जांच होगी
एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की मजिस्ट्रेटी जांच होगी।