{"_id":"6319d62857d5641d470b4d3e","slug":"chief-safety-officer-inspected-the-railway-track-mainpuri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: शिकोहाबाद-फर्रुखाबाद रूट पर जल्द बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: शिकोहाबाद-फर्रुखाबाद रूट पर जल्द बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार
Fri, 09 Sep 2022 10:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 09 Sep 2022 10:02 AM IST
सार
प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी प्रयागराज ने बताया कि शीघ्र ही रेलवे ट्रेक की स्पीड बढ़ाई जाएगी। इससे पहले ट्रेक की जांच कराई जा रही है। यहां निरीक्षण के दौरान स्टेशन अधीक्षक एचएस मीणा और एसके सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
निरीक्षण करते रेलवे अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी में इलेक्ट्रिक रेलवे लाइन होने के बाद शिकोहाबाद-फर्रुखाबाद रेल मार्ग पर ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने का कार्य तेज हो गया है। जल्द ही इस रूट में ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी। बृहस्पतिवार को प्रयागराज से आए प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी ने रेलवे ट्रैक के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं की जांच की।
विज्ञापन
प्रयागराज से बृहस्पतिवार को स्पेशल ट्रेन द्वारा रेलवे विभाग के अधिकारी 10:30 बजे टिंडौली रेलवे स्टेशन के पास सिरसागंज रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचे। यहां करीब 20 मिनट तक रेलवे विभाग के अधिकारियों ने रेलवे ट्रैक और क्रॉसिंग का निरीक्षण किया। रेलवे अधिकारियों ने निचली गंग नहर कानपुर ब्रांच के रेलवे पुल का भी निरीक्षण किया। इसके बाद करीब 11:30 बजे रेलवे विभाग के अधिकारी मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे।
विज्ञापन
यहां प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी प्रयागराज, मनीष गुप्ता, अपर मंडल रेल प्रबंधक ऑपरेशन एके राय, वरिष्ठ मंडल संरक्षाधिकारी विकास कुमार, डिप्टी सीओएम प्लानिंग हिमांशु शेखर उपाध्याय, मंडल यातायात प्रबंधक टूंडला जे संजय कुमार ने मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक तथा स्टेशन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मुख्य संरक्षा अधिकारी प्रयागराज ने बताया कि शीघ्र ही रेलवे ट्रेक की स्पीड बढ़ाई जाएगी। इससे पहले ट्रेक की जांच कराई जा रही है। यहां निरीक्षण के दौरान स्टेशन अधीक्षक एचएस मीणा और एसके सिंह मौजूद रहे। इसके बाद स्पेशल ट्रेन नीमकरोरी के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन