फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   chief of Hindu army Saint Yuvraj arrested from Delhi

Mathura News: हिंदू सेना के प्रमुख संत युवराज दिल्ली से गिरफ्तार, 40 तलवारें हुईं बरामद

Tue, 06 Dec 2022 07:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 06 Dec 2022 07:39 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि हिंदू सेना प्रमुख संत युवराज निवासी ब्रजधाम आश्रम, रान्हेरा (शेरगढ़) ने 28 नवंबर को सोशल मीडिया पर ईदगाह के संबंध में आपत्तिजनक वीडियो संदेश पोस्ट किया था। इसमें उत्तेजनात्मक शब्दों का प्रयोग किया गया था। 

विज्ञापन
chief of Hindu army Saint Yuvraj arrested from Delhi
गोविंदनगर थाना मथुरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा की शेरगढ़ पुलिस ने दिल्ली के विवेक विहार से मंगलवार तड़के शिष्य के आवास से हिंदू सेना प्रमुख संत युवराज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस संत युवराज को शेरगढ़ में ब्रजधाम आश्रम तक लाई। यहां से शेरगढ़ पुलिस ने करीब 40 तलवारें बरामद की हैं। उन्हें जेल भेजा गया है।

विज्ञापन


हिंदू सेना प्रमुख संत युवराज निवासी ब्रजधाम आश्रम, रान्हेरा (शेरगढ़) ने 28 नवंबर को सोशल मीडिया पर ईदगाह के संबंध में आपत्तिजनक वीडियो संदेश पोस्ट किया था। इसमें भड़काऊ शब्दों का प्रयोग किया गया। संदेश को देखकर थाना गोविंदनगर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने संत युवराज के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से थाना गोविंदनगर पुलिस हिंदू सेना प्रमुख की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Mainpuri Bypolls: ईवीएम स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में डटे सपा के पहरेदार, इस तरह की जा रही है निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम गई थी दिल्ली 

शुक्रवार को थाना गोविंदनगर पुलिस ने शेरगढ़ पुलिस से इस संबंध में संपर्क साधा। इसके अलावा एक टीम को दिल्ली के लिए रवाना किया गया था। हर हाल में पुलिस छह दिसंबर से पहले हिंदू सेना प्रमुख को गिरफ्तार करना चाहती थी। 

आर्म्स एक्ट का दूसरा मुकदमा दर्ज 

एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि संत युवराज को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। उसके पास से 40 तलवारें बरामद की गई है। शेरगढ़ पुलिस ने आर्म्स एक्ट का दूसरा मुकदमा भी संत युवराज पर दर्ज किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed