फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chief Minister Yogi Adityanath will inspect work of metro train during his visit to Agra

CM Yogi Agra Visit: मेट्रो का निरीक्षण और विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा, प्रशासनिक तैयारियां पूरी

Wed, 26 Jul 2023 11:17 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 26 Jul 2023 11:17 AM IST
सार

CM Yogi Agra Visit: आगरा में सीएम मेट्रो का निरीक्षण करेंगे। साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक करके विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो गई हैं। 

विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath will inspect work of metro train during his visit to Agra
CM Yogi Adityanath - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को आगरा में मेट्रो ट्रेन के काम का निरीक्षण करेंगे। फिर सर्किट हाउस में विकास कार्यों की समीक्षा होगी। दोपहर 1:45 बजे सीएम खेरिया एयरपोर्ट आएंगे। यहां से पहले मथुरा जाएंगे। फिर शाम 6 बजे लौटकर आगरा में बैठक करेंगे।

विज्ञापन

सीएम के आगरा दौरे के लिए मंगलवार को मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी और डीएम नवनीत सिंह चहल ने तैयारियों का जायजा लिया। ताज पूर्वी गेट स्थित मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण किया। मेट्रो अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उधर, निगम ने खेरिया एयरपोर्ट से लेकर फतेहाबाद रोड तक सड़क की विशेष सफाई कराई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Agra: घरवालों ने शादी के लिए नहीं दिया पैसा तो लगा लिया फंदा...फिर दरवाजा तोड़कर घुसी पुलिस और यूं हु

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री 1:45 बजे राजकीय वायुयान से खेरिया एयरपोर्ट पर उतरेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर से मथुरा जाएंगे। वहां एक निजी कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम 6 बजे मथुरा से लौटकर आगरा आएंगे। 6:30 बजे तक जनप्रतिनिधियों के साथ विकास कार्यों की सर्किट हाउस में समीक्षा होगी। 6:30 बजे से मंडलायुक्त, पुलिस आयुक्त व डीएम संग बैठक होगी। फिर मेट्रो कार्यों के निरीक्षण के लिए फतेहाबाद रोड और डिपो जा सकते हैं। करीब 7:45 बजे मुख्यमंत्री आगरा से लखनऊ के लिए रवाना हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed