फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chief Minister Yogi Adityanath Team Return From Firozabad Know Case History Of Viral Fever

फिरोजाबाद: डेंगू और वायरल बुखार की हकीकत जानकर लौटी टीम, शासन को सौंपी रिपोर्ट

Fri, 03 Sep 2021 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 03 Sep 2021 12:05 AM IST
सार

जिले में मृतकों का आंकड़ा बढ़ने के बाद अब केंद्र सरकार भी सक्रिय हो गई है। शुक्रवार को भारत सरकार की टीम जनपद पहुंच जाएगी और बुखार प्रभावित इलाकों के साथ अस्पतालों का निरीक्षण करेगी। 

विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath Team Return From Firozabad Know Case History Of Viral Fever
फिरोजाबाद का अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद दौरे के बाद शासन की टीम ने जनपद में डेरा डाल लिया था। तीन दिन तक शहर से लेकर देहात और मेडिकल कॉलेज में टीम ने निरीक्षण किया। जिले से जानकारी जुटाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम गुरुवार को लौट गई। टीम ने अपनी रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। 
विज्ञापन

बिगड़ती स्थिति के मद्देनजर मुख्यमंत्री स्वयं विगत 30 अगस्त को सुहागनगरी आए थे। मुख्यमंत्री के जाने के बाद शासन द्वारा भेजी गई टीम ने जिले में डेरा डाल लिया। इसमें बरेली, लखनऊ, मेरठ सहित अन्य जनपदों के विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल थे। शासन से आई टीम ने कौशल्या नगर, झलकारी नगर, नगला अमान सहित बुखार प्रभावित इलाकों में घर-घर जांच कराकर निरीक्षण किया। इस दौरान टीम को कई क्षेत्रों में गंदगी भी मिली। इसके बाद टीम ने शासन को जांच के लिए सैंपल भेजे थे। बुधवार रात टीम ने सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार प्रेमी के साथ बैठक की। बृहस्पतिवार को बुखार प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद टीम ने डीएम चंद्रविजय सिंह के साथ बैठक कर निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को साझा किया। सीएमओ कार्यालय से टीम बृहस्पतिवार शाम रवाना हो गई। यह टीम जनपद से जुटाई गई जानकारी की रिपोर्ट शासन स्तर पर साझा करेगी। 
विज्ञापन


नपद में आज आएगी भारत सरकार की टीम
फिरोजाबाद जिले में मृतकों का आंकड़ा बढ़ने के बाद अब केंद्र सरकार भी सक्रिय हो गई है। शुक्रवार को भारत सरकार की टीम जनपद पहुंच जाएगी और बुखार प्रभावित इलाकों के साथ अस्पतालों का निरीक्षण करेगी। शासन से जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने टीम के आगमन को लेकर तैयारी शुरू कर दी हैं। चिकित्सक सहित अन्य स्टाफ को भी अलर्ट कर दिया गया। सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी ने बताया कि भारत सरकार का एक दल जनपद में आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिरोजाबाद में बुखार का प्रकोप: स्वास्थ्य विभाग के अफसर का दावा, मच्छरों और जानवरों से जिले में फैली बीमारी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed