फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chief Minister Yogi adityanath reached Mathura late whole program changed

Mathura: कन्हैया की नगरी में ढाई घंटे की देरी से पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, बदल गया पूरा कार्यक्रम

Wed, 09 Nov 2022 12:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 09 Nov 2022 12:03 AM IST
सार

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री को शाम 5:25 बजे वेटरनेरी यूनिवर्सिटी हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से उतरना था। लेकिन चंडीगढ़ से आगरा आगमन में हुई देरी के चलते मुख्यमंत्री करीब ढाई घंटे की देरी से (रात 8 बजे) मथुरा पहुंचे।

विज्ञापन
Chief Minister Yogi adityanath reached Mathura late whole program changed
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को देर शाम मथुरा पहुंच गए। चंडीगढ़ से आगरा पहुंचने में हुई देरी के कारण उनका मथुरा आगमन भी करीब ढाई घंटे देरी से हुआ। बरसात के कारण महारास कार्यक्रम स्थगित होने पर उन्हें सीधे रात्रि विश्राम के लिए यूपी वेटरनेरी यूनिवर्सिटी ले जाया गया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में फेरबदल से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की सांसें फूली रहीं।

विज्ञापन

सड़क मार्ग से पहुंचे मथुरा 

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री को शाम 5:25 बजे वेटरनेरी यूनिवर्सिटी हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से उतरना था। लेकिन चंडीगढ़ से आगरा आगमन में हुई देरी के चलते मुख्यमंत्री करीब ढाई घंटे की देरी से (रात 8 बजे) मथुरा पहुंचे। इस बीच बरसात और अंधेरा होने पर प्रशासनिक अमले ने मुख्यमंत्री के लिए सड़क मार्ग का उपयोग किया। आगरा से यमुना एक्सप्रेस वे के माध्यम से मुख्यमंत्री का काफिला राया इंटरचेंज और फिर मथुरा-बरेली मार्ग से वेटरनेरी यूनिवर्सिटी तक लाया गया। 

विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेस वे पर रहा अलर्ट 

सीएम के आगमन को देखते हुए मथुरा से आगरा तक यमुना एक्सप्रेस वे पर अलर्ट कर दिया गया। जगह-जगह पुलिस बल तैनात कर दिया गया। विकल्प के तौर पर जिला प्रशासन ने गत दिवस ही मथुरा-बरेली मार्ग के गड्ढों की मरम्मत करा दी थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

हुआ स्वागत 

हालांकि मुख्यमंत्री के आगमन से पहले ही हेलीकॉप्टर वेटरनेरी यूनिवर्सिटी के हेलीपैड पर पहुंच गया था। अब इसका उपयोग बुधवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में किया जाएगा। वेटरनेरी यूनिवर्सिटी पहुंचने पर मुख्यमंत्री का अभिनंदन पुष्प देकर ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, वेटरनेरी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. एके श्रीवास्तव और डीएम पुलकित खरे ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed