{"_id":"65e9b7bf00cc729fef0ce68a","slug":"chief-minister-samuhik-vivah-in-etah-up-hindi-news-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह: एक साथ गूंजे मंत्र और आयतें, एक-दूजे के हुए 91 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह: एक साथ गूंजे मंत्र और आयतें, एक-दूजे के हुए 91 जोड़े
Thu, 07 Mar 2024 06:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 07 Mar 2024 06:40 PM IST
सार
एटा में एक ही मंडप में जहां पुरोहित ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विवाह संपन्न कराया तो दूसरी ओर मौलाना ने कुरान की आयतों के जरिए निकाह पढ़वाया। 89 जोड़ों का विवाह कराया गया है। दो जोड़ों का निकाह सम्पन्न हुआ है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कार्यक्रम हुआ। इसमें 89 हिंदू जोड़ों ने फेरे लिए और दो मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया।
जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीब परिवार के लोगों की शादी एक ही मंडप में कराई जाती है। इस वित्तीय वर्ष में आज अंतिम कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जोड़ों के परिजन भी कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। इसमें एक जोड़े के विवाह पर कुल 51 हजार रुपये खर्च किए जाते हैं।
कार्यक्रम का संचालन दयानंद श्रीवास्तव ने किया। सीडीओ डाॅ. एके बाजपेयी, एसडीएम सदर भावना विमल, समाज कल्याण अधिकारी सत्यम त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारी आदि मौजूद रहे।