फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chief Engineer tested the quality of development works

चीफ इंजीनियर ने परखी विकास कार्यों की गुणवत्ता

Fri, 09 Jul 2021 07:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Chief Engineer tested the quality of development works
कोसीकलां (मथुरा)। मंडी परिषद में सात करोड़ रुपये की लागत से कराए गए विकास कार्यों का निरीक्षण शुक्रवार को लखनऊ से आए मंडी परिषद के मुख्य अभियंता ने किया। इस मौके पर डिप्टी डायरेक्टर निर्माण को कार्यों में कमियों को दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

लखनऊ से आए मुख्य अभियंता पीसी जैन ने शुक्रवार को उपनिदेशक निर्माण सत्यपाल, सहायक अभियंता श्याम सिंह चाहर, मंडी सचिव उमेश चौधरी के साथ मंडी परिसर में निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता परखी। मंडी में किसान भवन, बैंक, मंडी कार्यालय, ईनेम कार्यालय, टीनशेड, दुकानों के आगे बने फड़ का दो घंटे से अधिक समय तक बारीकी से निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कार्यालय भवन, बैंक भवन में मिली कमियों को दूर कराने के लिए उप निदेशक निर्माण सत्यपाल से कहा। जैन ने मंडी के निर्माण समिति कार्यालय पहुंचकर रिकॉर्डों की जांच की। मुख्य अभियंता ने इसे रूटीन जांच बताया। कहा कि सफाई व कार्यों में सुधार के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मंडी परिसर में खाली पड़ी भूमि पर पौधरोपण कराने को कहा हैं। वही आढ़तियों ने मंडी में अधूरे पड़े कार्यों को पूरा कराने के लिए कहा। कार्य पूरा न होने से आढ़तिया परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed