फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chhath Puja will not be held at Hathi Ghat Yamuna's flow scared Municipal Corporation took decision

Chhath Puja 2025:  हाथी घाट पर नहीं होगी छठ पूजा...यमुना के बहाव ने डराया, नगर निगम लिया फैसला

Mon, 27 Oct 2025 09:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 27 Oct 2025 09:16 AM IST
सार

यमुना के हाथी घाट पर छठ पूजा नहीं होगी। उटंगन नदी में जिस तरह डूबने से 12 लोगों की मौत हो गई थी, उसी को ध्यान में रखते हुए ये निर्णय लिया गया है। 

विज्ञापन
Chhath Puja will not be held at Hathi Ghat Yamuna's flow scared Municipal Corporation took decision
यमुना का विकराल रूप - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यमुना नदी के तेज बहाव और अधिक गहराई होने के कारण छठ पर्व पर इस बार हाथी घाट पर पूजा नहीं होगी। नगर निगम ने उटंगन नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान 12 लोगों की डूबने से मौत की घटना से सबक लेते हुए यह फैसला लिया है। तय किया गया है कि हाथी घाट की बजाय इस साल यमुना आरती स्थल पर छठ पूजा के लिए व्यवस्थाएं की जाएंगी।
विज्ञापन


निगम अधिकारियों के निर्देश पर पर युद्ध स्तर पर काम भी शुरू हो गया है। अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बताया कि इस साल यमुना में पानी का प्रवाह तेज है। साथ ही बाढ़ के चलते नदी की तलहटी कई जगह गहरी तो कई जगह काफी उथली है जिसके चलते हाथी घाट पर श्रद्धालुओं के खड़े होकर अर्घ्य देने में दिक्कत आ सकती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: टूटी सड़कों पर टूटा सब्र, प्रभारी मंत्री की अफसरों को कार्रवाई की चेतावनी....15 नवंबर की नई डेडलाइन
विज्ञापन
विज्ञापन



श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पास ही स्थित यमुना आरती स्थल को छठ पूजा के लिए तैयार कराया है। बताया कि आरती स्थल पर साफ-सफाई, समतलीकरण, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए वहां अतिरिक्त सफाई कर्मी, जल आपूर्ति टैंकर और लाइटिंग स्टाफ की तैनाती भी की जाएगी।

अपील की कि लोग इस बार छठ पूजा के लिए हाथी घाट न जाएं। उधर, लोगों को हाथी घाट पहुंचने रोकने के लिए निगम ने कर्मचारियों की तैनाती कर दी है। साथ ही रस्सी व बल्लियों की मदद से लोगों को हाथी घाट में पानी में उतरने से रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed