{"_id":"5b81887042c792463724eefb","slug":"chennai-devotee-donated-to-four-gold-necklaces-radharani-on-rakshabandhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राधारानी को मानते हैं छोटी बहन, रक्षाबंधन पर 'अन्ना' ने भेंट किए सोने के चार हार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राधारानी को मानते हैं छोटी बहन, रक्षाबंधन पर 'अन्ना' ने भेंट किए सोने के चार हार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 25 Aug 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
राधारानी को भेंट किए सोने के हार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में बरसाना की राधारानी को अपनी छोटी बहन मानने वाले एक श्रद्धालु ने रक्षाबंधन पर उन्हें सोने के चार हार भेंट किए हैं। इन्हीं हारों को धारण कर रक्षाबंधन पर वृषभानु नंदनी भक्तों को दर्शन देंगी। इन हारों का वजन करीब 129 ग्राम है, कीमत करीब चार लाख 25 हजार रुपये बताई गई है।
वर्ष 2012 में पत्नी देवगी के साथ बरसाना आए तमिलनाडु के तिरूवेंकदा रामानुज दास उर्फ अन्ना बाबा यहीं के होकर रह गए। उन्होंने 2013 में राधारानी को गिलट का श्रृंगार करा दिया। गलती का अहसास हुआ तो वर्ष 2014 में उन्होंने राधारानी का श्रृंगार सोने से करने का निश्चय किया।
रक्षाबंधन से एक दिन पहले उनका सपना पूरा हुआ। गोस्वामी समाज के मुखिया रामभरोसी गोस्वामी ने बताया कि अन्ना बाबा ने समाजियों के बीच चारों हार हमारे सुपुर्द कर दिए हैं। उन्हें पट्टे पर चढ़वाकर वर्तमान सेवायत को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
ये है हार का वजन और कीमत
36 ग्राम: 1,22,140 रुपये
41 ग्राम: 1, 31,999 रुपये
35 ग्राम: 1,13,472 रुपये
17 ग्राम: 56,683 रुपये