{"_id":"65c8724eee693ebc270b23da","slug":"cheating-lover-first-fell-in-love-and-then-got-married-now-he-is-getting-married-for-the-second-time-2024-02-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धोखेबाज प्रेमी: पहले किया प्यार फिर मंदिर में रचाई शादी...डेढ़ साल बाद मिला ऐसा सिला; युवती कहीं की न रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखेबाज प्रेमी: पहले किया प्यार फिर मंदिर में रचाई शादी...डेढ़ साल बाद मिला ऐसा सिला; युवती कहीं की न रही
Sun, 11 Feb 2024 12:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 11 Feb 2024 12:38 PM IST
सार
प्रेम विवाह के डेढ़ साल बाद ही प्रेमी की नीयत में खोट आ गया। कुछ दिन साथ रहने के बाद प्रेमी ने उसे छोड़ दिया और अब दूसरी शादी करने जा रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आर्य समाज मंदिर में शादी रचाने के बाद प्रेमी का मन बदल गया। उसने दूसरी युवती से सगाई कर ली। युवती का कहना है कि शादी के डेढ़ साल बाद प्रेमी मुकर गया। अब खुद को अविवाहित बता रहा है, जबकि शादी हो चुकी है। उसके घरवाले भी उसे बहू मानने को तैयार नहीं हैं। पीड़िता ने न्यू आगरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
पीड़िता लश्करपुर, न्यू आगरा क्षेत्र की निवासी है। युवती का आरोप है कि उसके साथ इलाके के ही अनिल ने एक मार्च 2021 को बोदला के आर्य समाज मंदिर में विवाह किया था। काफी दिनों तक साथ रहे। दिसंबर 2023 में अनिल ने उससे रिश्ता खत्म कर लिया। वह अब दूसरी युवती से 20 फरवरी को विवाह करने जा रहा है। सगाई कर चुका है। पीड़िता ने अनिल के परिजन से मिलकर शादी की बात बताई। घरवालों ने उसे स्वीकार करने से साफ इनकार कर दिया। कहा कि वह उसके साथ शादी मंजूर नहीं करेंगे। बेटा एक-दो महीने के लिए जेल हो जाएगा।
विज्ञापन
पीड़िता लश्करपुर, न्यू आगरा क्षेत्र की निवासी है। युवती का आरोप है कि उसके साथ इलाके के ही अनिल ने एक मार्च 2021 को बोदला के आर्य समाज मंदिर में विवाह किया था। काफी दिनों तक साथ रहे। दिसंबर 2023 में अनिल ने उससे रिश्ता खत्म कर लिया। वह अब दूसरी युवती से 20 फरवरी को विवाह करने जा रहा है। सगाई कर चुका है। पीड़िता ने अनिल के परिजन से मिलकर शादी की बात बताई। घरवालों ने उसे स्वीकार करने से साफ इनकार कर दिया। कहा कि वह उसके साथ शादी मंजूर नहीं करेंगे। बेटा एक-दो महीने के लिए जेल हो जाएगा।
विज्ञापन
पीड़िता ने अनिल की होने वाली पत्नी को भी अपने रिश्ते के बारे में बताया मगर वह भी अनिल की बात ही मान रही है। पीड़िता ने अनिल व उसके परिजन के विरुद्ध मारपीट, गाली गलौज की रिपोर्ट लिकाई है। एसओ न्यू आगरा राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करेगी। शादी के प्रमाण मिलेंगे तो अन्य धाराएं बढ़ा दी जाएंगी।
न्यू आगरा क्षेत्र में एक युवक दूसरी शादी करने की तैयारी में लगा था। इसकी जानकारी मंदिर में शादी करने वाली पहली प्रेमिका को लग गई। पीड़िता ने इसका विरोध किया। पति के परिजन ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।
युवती ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी युवक ने उसके प्रेम संबंध थे। 1 मार्च 2021 को बोदला स्थित आर्यसमाज मंदिर में दोनों ने शादी कर ली। शादी के बारे में दोनों परिवार भी जानते हैं। दो साल तक सब ठीक रहा। आरोप है कि दिसंबर 2023 को अनिल ने उसे पत्नी मानने से इन्कार कर दिया। इससे वह परेशान हो उठी। जानकारी करने पर पता चला कि वह दहेज के लालच में दूसरी जगह शादी करना चाहता है।
उसने शादी का विरोध किया। पीड़िता ने लड़की को अपनी शादी के फोटो व अन्य सबूत भी दिखाए। इस बात पर लड़की ने पहले तो शादी करने से मना कर दिया था। मगर, अब वह तैयार है। आरोपी और उसके परिवार अब जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। थानाध्यक्ष न्यू आगरा राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।