{"_id":"62e2c7f039e38128144d42d4","slug":"cheating-jewelery-from-woman-in-the-name-of-getting-accommodation-mainpuri-news-agr5416821149","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: पीएम आवास दिलाने के नाम पर ठगी, पैसे नहीं थे तो महिला से शातिर ले गए जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: पीएम आवास दिलाने के नाम पर ठगी, पैसे नहीं थे तो महिला से शातिर ले गए जेवर
Thu, 28 Jul 2022 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:01 PM IST
विज्ञापन
ठगी (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
मैनपुरी में कस्बा कुसमरा के वार्ड नंबर तीन निवासी महिला को प्रधानमंत्री आवास दिलाने का झांसा देकर ठगी की गई। ठग उससे चांदी के जेवर ले गए। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अनिल कुमार दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर पत्नी सीमा घर पर थी तभी दो युवक आए और कहा उनका नाम प्रधानमंत्री आवास की सूची में है। एक ने अपना नाम अतुल बताया और कहा कि वह लोग जांच करने के लिए आए हैं। पांच हजार रुपये दो तुम्हारी पहली किस्त जल्द ही डाल दी जाएगी। सीमा ने कहा कि उसके पास रुपये नहीं हैं।
विज्ञापन
पति की जगह किसी और से की बात
युवकों ने पति का नंबर लिया और किसी और का नंबर मिलाकर बात की। कहा कि पति ने कहा है कि वह जेवर गिरवी रख दें। ठगों की बातों में आई महिला ने चांदी की पायल, एक करधनी व खडुआ दे दिए। जेवर लेकर युवक चले गए। ससुर के घर आने पर सीमा ने उन्हें जानकारी दी। नगर पंचायत कार्यालय व सभासद से जानकारी की तो पता चला कि कोई सर्वेयर नहीं आए। ठगी की जानकारी होने के बाद पीड़िता ने तहरीर दी है।
विज्ञापन