फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cheated on the pretext of Jigola and Playboy, two arrested

जिगोला और प्ले ब्वॉय का झांसा देकर ठगी, दो गिरफ्तार

Wed, 06 Apr 2022 01:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Cheated on the pretext of Jigola and Playboy, two arrested
आगरा। बाह और पिनाहट के बीहड़ में हेलो गैंग अब भी सक्रिय है। गैंग के सदस्य लोगों को जिगोलो और प्ले ब्वॉय बनाने से लेकर मल्टी नेशनल कंपनी में नौकरी का झांसा देकर ठग रहे हैं। थाना ताजगंज पुलिस और साइबर क्राइम सेल ने मंगलवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। हालांकि आरोपियों के खिलाफ एक ही मुकदमा दर्ज है। उन्होंने कितने लोगों को ठगा है, यह पुलिस पता कर रही है।
विज्ञापन

सीओ सदर राजीव कुमार ने बताया कि बीहड़ में सक्रिय हेलो गैंग के सदस्य लोगों को नौकरी का झांसा देकर ठगी कर रहे हैं। पीड़ित लोगों ने एसएसपी से शिकायत की थी। इस पर साइबर क्राइम सेल और थाना पुलिस को लगाया गया। इसके बाद ताजगंज क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें पिनाहट के रघुनाथपुरा निवासी सौरभ और कन्हैया हैं। वहीं उनके दो साथी रजत और अमन फरार हो गए। उनके पास से दो मोबाइल, कागजात और चार फर्जी आईडी कार्ड मिला है।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि सौरभ गैंग का सरगना है। वह ऑनलाइन साइट लोकांटो और जस्ट डॉयल पर नौकरी का विज्ञापन देता था। इसके अलावा समाचार पत्र में भी विज्ञापन निकलवाता है। इसमें वर्क फ्रॉम होम, स्पा सर्विस, पार्ट टाइम, प्ले ब्वॉय, जिगोलो सर्विस, सिक्योरिटी कंपनी, मैनेजर, सुपरवाइजर की नौकरी लगवाने का लालच दिया जाता था। कन्हैया सौरभ को फर्जी सिम और किराये पर खाते उपलब्ध कराने का काम करता था। वहीं फरार साथी कॉल आने पर बात करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों से 455 से लेकर 5500 रुपये तक खाते में नौकरी लगवाने के नाम पर जमा कराते थे। आरोपी महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली आदि के लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं।

आरोपी लोगों से ऑनलाइन ई वॉलेट में ही रकम जमा कराते थे। इसके बाद किराये पर लिए खाते में ट्रांसफर करते थे। इसे बाद में एटीएम कार्ड की मदद से निकाल लिया जाता था। सीओ सदर का कहना है कि आरोपी एक साल से लोगों को ठग रहे थे। उन्होंने कितने लोगों को ठगा है, यह अभी पता नहीं चल सका है। उनके खातों को चेक किया जाएगा। उन्होंने किन लोगों को ठगा यह भी पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed