फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chaudhary Laxminarayan reached Banke Bihari temple see CCTV footage how the accident happened

Banke Bihari Temple: बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे चौधरी लक्ष्मीनारायण, हादसा कैसे हुआ, देखे सीसीटीवी फुटेज

Mon, 22 Aug 2022 02:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 22 Aug 2022 02:32 PM IST
विज्ञापन
Chaudhary Laxminarayan reached Banke Bihari temple see CCTV footage how the accident happened
चौधरी लक्ष्मीनारायण - फोटो : अमर उजाला
ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती के दौरान भगदड़ में हुई दो श्रद्धालुओं की मौत के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर रविवार की देर शाम प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके का निरीक्षण कर वहां के सेवायतों से मामले की पूरी जानकारी ली। हादसा कैसे हुआ, सीसीटीवी फुटेज भी देखे। कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर देखा कि किस तरह से पूरे मंदिर परिसर की निगरानी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि श्रीबांकेबिहारी मंदिर के लिए जल्द ही कॉरिडोर बनेगा और एक साथ 60 से 70 हजार श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाएं जाएंगे। यमुना से लेकर श्रीबांकेबिहारी मंदिर तक काशी विश्वनाथ से भी बड़ा कॉरिडोर बनाने की सरकारी की योजना है। माना कि बिहारीजी का आंगन काफी छोटा है। गोस्वामियों व प्रशासन के सुझाव पर आंगन की क्षमता करीब पांच हजार श्रद्धालु एक साथ दर्शन करने को होगी। इस संदर्भ में प्रदेश के मुख्यमंत्री से कैबिनेट बैठक में दो बार बात भी हो चुकी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed