{"_id":"65fb1d0229ea71b9780b0c5c","slug":"chaturvedi-community-took-out-radha-krishnas-dola-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-114710-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: चतुर्वेदी समाज ने निकाला राधाकृष्ण का डोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: चतुर्वेदी समाज ने निकाला राधाकृष्ण का डोला
Wed, 20 Mar 2024 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 20 Mar 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
चतुर्वेदी समाज ने निकाला राधाकृष्ण का डोला मैनपुरी। मोहल्ला मिश्राना स्थित बरहा जी मंदिर से बुधवार की देर शाम चतुर्वेदी समाज द्वारा राधा कृष्ण का डोला निकाला गया। इसी के साध चौबियाना की होली का आगाज हो गया। डोला में शामिल समाज के युवाओं और बुजुर्गों ने रास्ते भर फूलों सहित अबीर और गुलाल की होली खेली।
रंगभरनी एकादशी पर मंदिर बरहा जी मंदिर से बुधवार की शाम राधा कृष्ण का डोला निकाला गया। डोला से पूर्व मंदिर में राधा कृष्ण की पूजा और आरती की गई। मंदिर में समाज के युवाओं ने सूखे रंगों से होली खेली। मंदिर से शुरू हुआ डोला मोहल्ला मिश्राना, ताल दरवाजा, पुरोहिताना, चौथियाना, कटरा होता हुआ मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुआ। रास्ते भर समाज के युवा और बुजुर्ग होली गाते हुए डोला के साथ चले। रास्ते में कई जगह श्रद्धालुओं ने डोला की आरती उतारकर फूलों सहित अबीर गुलाल की होली खेली। डोला में योगेश चतुर्वेदी, मनोज चतुर्वेदी, कमलेश चतुर्वेदी, राकेश चतुर्वेदी, नीतेश चतुर्वेदी, अनुराग चतुर्वेदी मौजूद रहे।