फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chaotic elements broke the wall of Urban Health Center

अराजक तत्वों ने तोड़ी अर्बन स्वास्थ्य केंद्र की दीवार

Fri, 21 Jan 2022 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Chaotic elements broke the wall of Urban Health Center
भोगांव। कस्बा में संचालित अर्बन स्वास्थ्य केंद्र पर अराजकतत्वों की नजर है। दीवार को तोड़कर उस पर कब्जा करना चाहते हैं। मोहल्ला नद्दाफान निवासी सेवानिवृत्त बैंककर्मी कप्तान सिंह ने मुख्यमंत्री व जिला स्तरीय अधिकारियों को प्रार्थनापत्र भेजे हैं।
विज्ञापन

कप्तान सिंह ने कहा है कि कुछ लोग स्वास्थ्य केंद्र पर कब्जा करना चाहते हैं।
इन लोगों ने दीवार को तोड़ कर निर्माण कार्य भी कर लिया है। पूर्व में भी इसकी शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। चारदीवारी टूटने की वजह से वहां गंदगी जमा हो रही है। वहीं लोग अपने पशुओं को भी बांधने लगे हैं। शिकायत पर एसडीएम राजनारायण त्रिपाठी ने तहसीलदार को मौके पर जाकर तत्काल कब्जा हटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

वहीं एक शिकायत गांव रसूलाबाद निवासी अभय कुमार ने एसडीएम को दी है। कहा है कि कई वर्षों से मौजा भावलपुर स्थित श्मशान घाट की जमीन भू अभिलेखों में दर्ज है। कई बार ग्रामीण जमीन की पैमाइश कराए जाने की मांग कर चुके हैं। लेकिन लेखपाल द्वारा पैमाइश नहीं की जा रही है। मनमानी करने वाले लेखपाल पर कार्रवाई व जमीन की पैमाइश कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed