फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chaos at Agra University as Exams Begin with Wrong Timings on Admit Cards

Agra University: आगरा यूनिवर्सिटी में फिर गड़बड़ी, एग्जाम शुरू; एडमिट कार्ड में गलत समय से छात्र परेशान

Sat, 18 Apr 2026 11:39 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 18 Apr 2026 11:39 AM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में सम सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू होते ही एडमिट कार्ड में गलत समय और विषय दर्ज होने से छात्र परेशान हो गए हैं। लगातार दूसरी बार ऐसी गड़बड़ी सामने आने से विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन
Chaos at Agra University as Exams Begin with Wrong Timings on Admit Cards
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में सम सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं, लेकिन अव्यवस्थाएं भी सामने आने लगी हैं। परीक्षा कार्यक्रम और प्रवेशपत्र में अलग-अलग समय हैं। एक ओर परीक्षाएं चल रही हैं तो दूसरी ओर छात्र अब भी आवेदन कर रहे हैं।
विज्ञापन

यह पहली बार नहीं है जब परीक्षा के बीच ही आवेदन किए जा रहे हैं। सबसे ज्यादा समस्या प्रवेशपत्र में दर्ज गलत समय और विषयों के बारे में सामने आ रही है। कई छात्रों का कहना है कि उनके प्रवेशपत्र में परीक्षा का समय और विषय गलत अंकित है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए सुधार की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि जिन छात्रों के प्रवेशपत्र में त्रुटि है, वे विश्वविद्यालय या अपने महाविद्यालय के माध्यम से शिकायत दर्ज कराकर उसे ठीक करा सकते हैं। कई छात्रों की समस्या का निवारण किया भी जा चुका है।
विज्ञापन

बीते दिन भी मामला आया सामने
विश्वविद्यालय की ओर से 28 मार्च से 11 अप्रैल तक पुनर्परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। बीकॉम एवं एमकॉम की परीक्षाएं सेंट जोंस कॉलेज में जबकि बीए, बीएससी, एमए और एमएससी की परीक्षाएं आगरा कॉलेज में आयोजित की गईं थीं। तब एडमिट कार्ड में समय संबंधी गड़बड़ी सामने आई थी, जिससे कई छात्र गलत समय पर परीक्षा केंद्र पहुंच गए थे। प्रवेशपत्र और परीक्षा कार्यक्रम के समय में अंतर था। लगातार दूसरी बार ऐसी अनियमितता सामने आने से विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed