फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chants of "Har-Har Mahadev" and "Radhe-Radhe" echoed in Bateshwar.

Agra News: बटेश्वर में गूंजे हर-हर महादेव और राधे-राधे के जयकारे

Sun, 26 Jul 2026 02:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 26 Jul 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Chants of "Har-Har Mahadev" and "Radhe-Radhe" echoed in Bateshwar.
बटेश्वर मे एकादशी पर सुख समृद्धि को परिक्रमा करती महिलाये
बटेश्वर। बटेश्वर में माघ माह की एकादशी के पावन पर्व पर बाबा सियाराम दास की अगुवाई में सप्तकोशीय पदयात्रा शनिवार को बाबा सियाराम दास आश्रम से निकाली गई। पदयात्री साधु-संतों का जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह 8 बजे बाबा सियाराम दास के नेतृत्व में पदयात्री साधु-संत मुख्य महादेव मंदिर, यमुना किनारे स्थित शिव मंदिरों और प्राचीन एकादशी देवी मंदिर पहुंचे। वहां महिलाओं ने परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। इसके बाद साधु-संत व श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए शौरीपुर, राजमाता मंदिर, वनखंडेश्वर, हनुमानगढ़ी, दद्दा आश्रम, वैरागन आश्रम और मनमथ आश्रम होते हुए सुबह 11 बजे वापस सियाराम दास आश्रम पहुंचे। परिक्रमा के दौरान हर-हर महादेव और राधे-राधे के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया। बाबा सियाराम दास ने अताया गुरु पूर्णिमा पर सभी श्रद्धालु अपने गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रसाद ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed