फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Changing weather and pollution have increased problems of asthma, respiratory and TB patients in Agra

सेहत की बात: दमा-सांस रोगियों की फूल रही सांस, देनी पड़ रही ऑक्सीजन; टीबी मरीजों की हालत भी खराब

Mon, 04 Mar 2024 11:00 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 04 Mar 2024 11:00 AM IST
सार

मौैसम बदलने से दमा-सांस रोगियों की सांस फूल रही है। इन्हें ऑक्सीजन देनी पड़ रही है। टीबी मरीजों की हालत भी खराब है।  एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी और विभाग में रोजाना 15-20 मरीज भर्ती हो रहे हैं।

विज्ञापन
Changing weather and pollution have increased problems of asthma, respiratory and TB patients in Agra
दमा - फोटो : getty images

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में मौसम बदलने और प्रदूषण से दमा, सांस और टीबी रोगियों की परेशानी बढ़ा दी है। उनको सांस लेने में परेशानी हो रही है। सांस फूल रही है। दवाएं बंद करने वाले मरीजों की हालत ज्यादा खराब है। इनको भर्ती कर ऑक्सीजन दी जा रही है। एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी और विभाग में रोजाना 15-20 मरीज भर्ती हो रहे हैं।

विज्ञापन


वक्ष एवं क्षय रोग के विभागाध्यक्ष डॉ. जीवी सिंह ने बताया कि 15-20 दिन से मौसम में बदलाव हुआ। धूप के बाद बारिश, ओले के बाद सर्दी बढ़ गई। हवा में धूल-धुआं के कण भी हैं। दमा और सांस रोगियों की नलिकाओं में पहुंचकर ये संक्रमण कर रहे हैं। इस मर्ज के पुराने मरीज हैं, जिन्होंने दवाएं बंद कर दी थीं। सांस लेने में परेशानी हो रही है। इमरजेंसी में हालत बिगड़ने पर भर्ती होने आ रहे हैं। इनमें से 8-10 को ऑक्सीजन देनी पड़ रही है।
विज्ञापन


वक्ष एवं क्षय रोग विभाग के डॉ. संतोष कुमार का कहना है कि टीबी के मरीजों में बुखार, तेज खांसी की दिक्कत मिली। लगातार खांसने से हालत खराब हुई, रक्त भी आने लगा। विभाग और इमरजेंसी में 6-8 मरीज भर्ती रोज हो रहे हैं। जरूरत पर मरीजों को स्टेरायड भी दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को बुखार, निमोनिया में चल रही पसली

एसएन के बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. नीरज यादव का कहना है कि बारिश-ओले से पारा फिर गिर गया है। इसमें बच्चों को वायरल बुखार, निमोनिया के मामले अधिक हैं। इमरजेंसी में भी 6-8 बच्चे भर्ती हुए हैं। इनमें 2-3 की पसली चल रही है। आइसक्रीम और कोल्डड्रिंक्स पीने से गले में खराश, दर्द की शिकायत भी मिली। बच्चों को सर्दी से बचाने, ठंडी सामग्री खिलाने-पिलाने से बचाने को भी जागरूक कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed