{"_id":"5f931ae58ebc3e9be418cfe7","slug":"changing-in-train-timing-kasganj-news-agr4650342191","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंभीर हुआ रेलवे, अपडेट की गई ट्रेनों की ऑनलाइन समय सारिणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंभीर हुआ रेलवे, अपडेट की गई ट्रेनों की ऑनलाइन समय सारिणी
विज्ञापन
कासगंज में रेलवे के एप पर दिखने लगी ऑनलाइन समय सारिणी का स्क्रीन शॉट
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। अनलॉक में वाया कासगंज दौड़ रहीं विशेष ट्रेनें ऑनलाइन दिखाई नहीं दे रहीं थीं। अब इज्जतनगर मंडल क्षेत्र में दौड़ रहीं सभी ट्रेनों की समय सारिणी ऑनलाइन अपडेट की गई है। अब ट्रेनों का स्टेटस मोबाइल पर देखने को मिलेगा।
लॉकडाउन में थमे ट्रेनों के पहिये धीमे-धीमे रफ्तार भर रहे हैं। वाया कासगंज स्टेशन से अब तक पांच जोड़ी ट्रेनें मथुरा, आगरा, मुंबई, कानपुर, लखनऊ, बरेली, रामनगर की ओर दौड़ रही हैं, लेकिन अभी तक सभी विशेष ट्रेनें ऑनलाइन नहीं दिख रहीं थीं। क्योंकि सभी ट्रेनों के नंबर बदल गए हैं। ऐसे में लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था लेकिन अब रेलवे ने गंभीरता दिखाते हुए सभी नंबर ट्रेनों के अनुसार अपडेट कर दिए हैं। इससे अब मोबाइल एप पर ट्रेनों की घर बैठे जानकारी मिल सकेगी।
इन ट्रेन नंबरों से एप पर मिलेगी जानकारी
अपडाउन ट्रेन नंबर
लखनऊ-बांद्रा 09021/09022
रामनगर आगरा फोर्ट 05055/05056
गांधीधाम-भागलपुर 09451/09452
कानपुर सेंट्रल-बांद्रा टर्मिनस 02243/02244
रामनगर-बांद्रा टर्मिनस 09075/09076
अधिकारी का कहना
सभी ट्रेनों की समय-सारिणी ऑनलाइन अपडेट कर दी गई। मोबाइल एप पर लोग ट्रेनों का रनिंग स्टेटस देख सकते हैं। विशेष ट्रेनों को नए नंबर दिए गए हैं इसलिए नए नंबरों से ट्रेनों की समय सारिणी खोजनी होगी। - राजेंद्र सिंह, पीआरओ।