{"_id":"66ada458c3c487eee300c6a7","slug":"changed-name-and-befriended-a-teenager-kidnapped-her-from-school-2024-08-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: माथे पर तिलक और हाथ में कलावा...युवक के जाल में फंसी किशोरी; अब घरवालों को मिले ऐसे फोटो उड़ गए होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: माथे पर तिलक और हाथ में कलावा...युवक के जाल में फंसी किशोरी; अब घरवालों को मिले ऐसे फोटो उड़ गए होश
Sat, 03 Aug 2024 09:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 03 Aug 2024 09:00 AM IST
सार
आगरा में एक किशोरी ने जिस युवक से दोस्ती की, उसकी हकीकत ने होश उड़ा दिए। माथे पर तिलक और हाथ में कलावा पहने वाले युवक के चक्कर में किशोरी ऐसी फंसी, कि उसकी बातों में आकर घर छोड़ दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आगरा के सदर क्षेत्र से कक्षा 8 की छात्रा को फर्रुखाबाद का मुश्ताक बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया। परिजन ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। उधर, युवक ने किशोरी के साथ खींचे गए मांग में सिंदूर वाले फोटो सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर किए हैं।
विज्ञापन
घटना 30 जुलाई की है। 14 साल की किशोरी स्कूल गई थी। वह छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंची। परिजन ने तलाश की, तब पता चला। आरोपी मुश्ताक एक चिकित्सक का चालक है। उसने अपना नाम राजू बताया था। कलावा पहनता था और तिलक लगाकर रहता था। किशोरी घर से मां के कुछ जेवर भी ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजन ने पुलिस को बताया कि युवक ने बेटी के साथ खिंचे फोटो शेयर किए हैं। उन्होंने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जाहिर की है। उधर, प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि आरोपी ने किशोरी से इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती की थी। इसके बाद मिलने लगा। अब वो मोबाइल नहीं चला रहा है। उधर, हिंदू संगठनों ने किशोरी को न ढूंढ़ पाने पर थाने के घेराव की चेतावनी दी है।