फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chandra Grahan 2021: Lunar Eclipse Timing Chandra Grahan Astrologer Said About No Sutak

चन्द्र ग्रहण 2021: छह सदी बाद दिखेगा सबसे लंबा आंशिक चंद्रग्रहण, पूर्वोत्तर भारत में दिखेगा, ब्रज रहेगा वंचित

Fri, 19 Nov 2021 12:40 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद-टूंडला
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद-टूंडला Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 19 Nov 2021 12:40 PM IST
सार

साल 2021 का आखिरी चंद्रग्रहण सुबह शुरू हो गया है। जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और चंद्रमा पृथ्वी की छाया से होकर गुजरता है तो इसे चंद्र ग्रहण कहा जाता है। यह एक खगोलीय घटना है,
 

विज्ञापन
Chandra Grahan 2021: Lunar Eclipse Timing Chandra Grahan Astrologer Said About No Sutak
चंद्र ग्रहण

विस्तार

इस बार 580 साल बाद (करीब छह सदी बाद) सबसे लंबा आंशिक चंद्रग्रहण शुक्रवार को पड़ेगा। चंद्रग्रहण शुक्रवार दोपहर 12 बजकर 48 मिनट पर शुरू हुआ जो 4 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। यह पूर्वोत्तर भारत के अलग-अलग हिस्सों में दिखाई देगा। 

विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य ने बताया...
ज्योतिषाचार्य पांडेय जयंत कुमार जैन ने बताया कि करीब छह सदी बाद ऐसा अद्भुत नजारा होने जा रहा है, जो करीब साढ़े चार घंटे देखा जा सकेगा। चंद्रग्रहण शुक्रवार दोपहर 12 बजकर 48 मिनट पर शुरू हुआ जो 4 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। यह साल का आखिरी चंद्रग्रहण भी होगा। पहले इतना लंबा चंद्र ग्रहण 18 फरवरी 1440 को पड़ा था। आगे यह मौका 8 फरवरी 2669 में आएगा। उन्होंने बताया कि अधिकतम आंशिक चंद्रग्रहण दो बजकर 34 मिनट पर दिखेगा, जब चांद का 97 फीसदी हिस्सा धरती की छाया से ढक जाएगा और इस दौरान चांद सुर्ख लाल नजर आएगा। इस आंशिक चंद्रग्रहण की कुल अवधि 03 घंटा, 28 मिनट और 24 सेकंड रहेगी। 
विज्ञापन

इन इलाकों में देखा जा सकेगा
उन्होंने बताया कि इस दुर्लभ नजारे को अरुणाचल व असम के कुछ इलाकों से देखा जा सकेगा। भारत के यूपी, बिहार, बंगाल, झारखंड व ओडिशा से उपछाया ग्रहण दिखेगा, लेकिन इसकी अवधि बहुत कम होगी। उपछाया ग्रहण कभी-कभार तो यह नजर भी नहीं आता। भारत के अलावा उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया व प्रशांत क्षेत्र में भी आंशिक चंद्रग्रहण दिखाई पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed