{"_id":"688f26d80256ae4ce703407c","slug":"chandigarh-police-arrested-three-robbery-accused-from-agra-2025-08-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: चंडीगढ़ लूट की घटना के तार आगरा से जुड़े, पुलिस ने तीन लोग पकड़े; आरोपियों में सराफा कारोबारी भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: चंडीगढ़ लूट की घटना के तार आगरा से जुड़े, पुलिस ने तीन लोग पकड़े; आरोपियों में सराफा कारोबारी भी शामिल
Sun, 03 Aug 2025 02:39 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 03 Aug 2025 02:39 PM IST
सार
चंडीगढ़ में 24 जुलाई को चेन स्नेचिंग की घटना हुई थी। जांच के दाैरान घटना के तार आगरा से जुड़े। इस पर चंडीगढ़ पुलिस की टीम ने आगरा में दबिश देकर तीन आरोपियों को पकड़ा।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के सेक्टर-31 थाना क्षेत्र में हुई चेन स्नेचिंग की घटना के तार आगरा से जुड़े हैं। शनिवार को चंडीगढ़ पुलिस ने लोहामंडी क्षेत्र में दबिश देकर दो लोगों को पकड़ा। उनकी निशानदेही पर एक सराफा कारोबारी को भी पकड़ा गया है। तीनों को पुलिस अपने साथ ले गई है।
एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि चंडीगढ़ के सेक्टर-31 थाने के दरोगा अपनी पुलिस टीम के साथ आए थे। उन्होंने बताया कि 24 जुलाई को उनके क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की घटना हुई थी। इस संबंध में केस दर्ज है। पुलिस ने एक लुटेरे को गिरफ्तार किया है, जिसने वारदात का खुलासा किया। कई और लोगों के नाम बताए थे, जिसमें आगरा के लोग भी शामिल थे।

इस पर पुलिस ने लोहामंडी के जगरामपुरम और गयाराम इलाके में दबिश दी। इसके बाद दो लोगों को पकड़ा। इनमें जगरामपुरम का अशोक कुमार और गयाराम, सिरकी मंडी का अंकुर है। वहीं सिकंदरा के रहने वाले अभिषेक ओझा को भी पकड़ा गया है।
अशोक और अंकुर बघेल का नाम लूट की वारदात में आया है। अभिषेक की कोतवाली क्षेत्र में दुकान बताई गई है। लूट की चेन को उसकी दुकान पर बेचा गया था। चंडीगढ़ पुलिस तीनों को अपने साथ लेकर गई है उनसे पूछताछ के बाद ही घटना का पूरी तरह से खुलासा हो सकेगा।