फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chancellor examined the progress of the work going on at Dr. Bhimrao Ambedkar University

UP: कुलाधिपति ने परखी डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में चल रहे कार्यों की प्रगति, ये दिए गए निर्देश

Thu, 31 Jul 2025 09:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 31 Jul 2025 09:29 AM IST
सार

आगरा आईं कुलाधिपति ने आगरा विश्वविद्यालय में चल रहे कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विवि को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी निर्देश दिए।

विज्ञापन
Chancellor examined the progress of the work going on at Dr. Bhimrao Ambedkar University
राज्यपाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में बुधवार को कुलाधिपति पहुंची। शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए आईं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने देर शाम को विवि में समीक्षा बैठक की। हालांकि बारिश और जाम के चलते समीक्षा बैठक निर्धारित कार्यक्रम से विलंब से शुरू हो सकी। इस दौरान उन्होंने विवि को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी निर्देश दिए। साथ ही विवि में चल रहे विभिन्न कार्यों की भी समीक्षा की।
विज्ञापन


राज्यपाल दोपहर में खंदारी परिसर स्थित अतिथि गृह में पहुंची। यहां पर उनका स्वागत उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और कुलपति प्रो. आशु रानी ने किया। शाम को विवि अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने विश्वविद्यालय की गतिविधियों, प्रशासनिक और शैक्षणिक पहलुओं पर बात की। पीएम ऊषा योजना की प्रगति और कार्यान्वयन की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली। 
विज्ञापन


उन्होंने समर्थ पोर्टल और प्रवेश परीक्षा की स्थिति पर बात की। विवि में लंबित परीक्षाओं और परिणाम के बारे में उन्होंने अधिकारियों से पूछताछ की। विश्वविद्यालय की सामाजिक सरोकारों में भागीदारी, लाइब्रेरी और ई-म्यूजियम की नवीनतम स्थिति, भारतीय ज्ञान परंपरा पर हो रहे कार्यों को जाना। समीक्षा बैठक के दौरान विधि विभाग की गतिविधियों पर चर्चा की। कार्यों की स्थिति को जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं विवि में किए जा रहे छात्र कल्याण कार्यों पर वार्ता की। कुलपति प्रो. आशु रानी के अनुसार राज्यपाल गुरुवार को विश्वविद्यालय के खंदारी में बनायी गयी योग वाटिका का उद्धघाटन करेंगी। इसके बाद वह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विश्वविद्यालय से संबद्ध एडेड और राजकीय कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ बैठक करेंगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed